Download App

Latest News

'धुरंधर-2' एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल : अभी नहीं तोड़ पाई 'पुष्पा-2' और 'बाहुबली-2' का कलेक्शनगैस किल्लत पर कांग्रेस का दांव पड़ा उल्टा : शर्मा-नाथ के बयान का हवाला दे मोहन के मंत्री ने बोला जुबानी हमलामप्र में मौसम के बदले रुख पर आईएमडी का अलर्ट : आज 9 जिलों में ओले तो 33 जिलों में हो सकती है बारिश, पढ़ें खबरमप्र में एक लाख बच्चों को मिला मनपसंद स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश : ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से प्रवेश में प्रदेश अग्रणी, बाकी को दूसरे चरण में मिलेगा मौका

मप्र में मौसम के बदले रुख पर आईएमडी का अलर्ट : आज 9 जिलों में ओले तो 33 जिलों में हो सकती है बारिश, पढ़ें खबर

 आज 9 जिलों में ओले तो 33 जिलों में हो सकती है बारिश, पढ़ें खबर
a

admin

Apr 03, 202603:34 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर तेज धूप रहने के बाद शाम होते ही कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। भोपाल और सीहोर में तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। भोपाल के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, सीहोर में तेज आंधी के चलते शहर अंधेरे में डूब गया और बारिश भी हुई।

भोपाल के साथ-साथ अन्य जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिला। सागर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। धार जिले के कुक्षी क्षेत्र में ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए गुना, इंदौर, भिंड, बैतूल, धार, बड़वानी और आलीराजपुर में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा खरगोन, सागर, राजगढ़, विदिशा, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, झाबुआ और देवास में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

आज 9 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सिस्टम सक्रिय हैं। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में दो अन्य सिस्टम बनने से आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 3 अप्रैल को 9 जिलों में ओलावृष्टि और 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

ओलावृष्टि वाले जिलों में आलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी शामिल हैं, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वहीं इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, देवास, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, रायसेन, सागर, निवाड़ी, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मप्र में मौसम के बदले रुख पर आईएमडी का अलर्ट : आज 9 जिलों में ओले तो 33 जिलों में हो सकती है बारिश, पढ़ें खबर