Download App

Latest News

हमारी टीम उतनी अच्छी नहीं थी : टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर बोले ट्रेविस हेड, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भी बोलेपिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और रहे अनिश्चित : दुबई से सकुशल वतन वापसी पर बोली पीवी सिंधु, और क्या कहा जानेंधर्म : धन की देवी लक्ष्मी जंयती : चंद्र ग्रहण के चलते जानें माता कैसे होंगी प्रसन्न, मिलेगा धन-वैभवबाथू मंदिर : हर साल 8 महीने की जल समाधि लेता है चमत्कारी शिव मंदिर

शराब के लिए वाहन जलाने वाले को पुलिस पकड़ने पहुंची तो ब्रिज से कूदा : पैर में फ्रैक्चर हुआ तो चढ़वाया प्लास्टर, फिर इसी हालत में निकाला जुलूस

पैर में फ्रैक्चर हुआ तो चढ़वाया प्लास्टर, फिर इसी हालत में निकाला जुलूस
a

admin

Mar 03, 202612:47 PM

इंदौर। शराब पीने के रुपए नहीं देने पर पड़ोसी की गाड़ियों में आग लगाने वाले को जब पुलिस पकड़ने पहुंची तो वह पुलिस को देखकर ब्रिज से कूद गया और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पुुलिस ने आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया और पैर में प्लास्टर चढ़वाया इस उदारता के बाद पुलिस ने उसे सबक सिखाने की सोची और इसी हालत में उसका क्षेत्र में जुलूस निकाल दिया।

रावजी बाजार थाना प्रभारी उमेश यादव के मुताबिक फरियादी राजू वर्मा निवासी प्रकाश का बगीचा ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया लखन उर्फ काला पुत्र शरद ने उससे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की थी। उसने इंकार किया तो उसे धमकी दी कि तु हें देख लूंगा। इस पर पुलिस ने लखन उर्फ काला के खिलाफ अड़ीबाजी का केस दर्ज किया था। रुपए नहीं मिलने से नाराज लखन उर्फ काला 25 फरवरी की रात करीब 1.30 बजे राजू वर्मा के घर पहुंचा और उनके घर बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी और फरार हो गया। दोपहिया वाहन में लगी आग से एक अन्य वाहन और सायकल भी चपेट में आकर खाक हो गई।

वारदात के बाद आरोपी हो गया था फरार

घटना के बाद पुलिस ने वहां लगे आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो लखन उर्फ काला वाहन में आग लगाते नजर आया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि तभी सूचना मिली कि वह लोहा मंडी ब्रिज पर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकडने की कोशिश की तो वह ब्रिज से कूद गया जिससे उसका पैर टूट गया। पुलिस ने उसका पहले उपचार कराया और पैर में प्लास्टर बंधवाया और इसके बाद आरोपी लखन को पुलिसकर्मी पकड़कर घटनास्थल पर ले गए जहां उसका जुलूस निकाला गया। इस दौरान वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा।

ट्रेवलर के कांच फोडने वाला पकड़ाया

चंदन नगर में भी शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात जितेन्द्र धारवा की ट्रेवलर कार के कांच बदमाश ने फोड़ दिए थे। पुलिस ने जितेन्द्र के रिश्तेदार कपिल की शिकायत पर नीरज पुत्र सुभाष प्रजापत पर एफआईआर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिर तार किया है। शराब के लिए रुपए नहीं देने के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder