Download App

Latest News

EC की तुलना में गूगल पर नाम सर्च करना ज्यादा आसान : नेता प्रतिपक्ष ने एसआईआर को लेकर ऐसे कसा तंज देश में सबसे ज्यादा जातियां मप्र में : आल इंडिया एनजीओ मीट में सीएम बोले- पीएम मोदी ने लौटाया जनजातियों का गौरवसीएम मोहन ने 1.26 करोड़ बहनों के खाते में भेजे 1500-1500 रुपए : बोले- हमने जो कहा वह करके दिखाया, सिवनी जिले को भी दी करोड़ों की सौगातरीवा की शिक्षिका का बेरहम दिल : कक्षा चौथी की मासूम को पीट-पीटकर किया घायल, छात्रा का कसूर था सिर्फ इतनाजूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप : उज्जैन की बेटी ने गोल्ड जीत बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव, गदगद हुए सीएम मोहनसादगी की बड़ी मिसाल MP के CM : सामूहिक विवाह सम्मेलन से करेंगे छोटे बेटे की शादी, अभिमन्यु 30 को इशिता के साथ लेंगे 7 फेरेयुवा खिलाड़ियों के साथ कैसा है ड्रेसिंग रूम का माहौल? : विश्व विजेता ने किया खुलासा, जानें क्या स्नेह राणा ने 14 नवंबर को क्लीन स्पीप करेगा महागठबंधन : रिजल्ट से पहले तेजस्वी ने भरी हुंकार, एग्जिट पोल्स दिखाने वाले चैनलों पर भी कसा तंजमोहन सरकार की अभिनव पहल : मप्र के विद्यार्थियों को मिलेगी एव्हीजीसी लैब की सौगात, 8 काॅलेजों में स्थापित होंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएंजो बोया था वो काटने के बन रहे हालात : शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने के बाद यूनुस के खिलाफ विरोध तेज

देश में सबसे ज्यादा जातियां मप्र में : आल इंडिया एनजीओ मीट में सीएम बोले- पीएम मोदी ने लौटाया जनजातियों का गौरव

Featured Image

Author : admin

Published : 13-Nov-2025 12:02 AM

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकारों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आॅल इंडिया एनजीओ मीट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बदलाव का संदेश देने वाला बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय वर्ग का गौरव लौटाया है। सीएम ने यह भी कहा कि देश में सबसे ज्यादा जनजातियां मध्य प्रदेश में निवास करती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनजातियों का गौरव लौटा है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी उन्हें पूज रहे हैं। आज राष्ट्रपति भवन से लेकर गांवों के पंचायत भवनों तक जनजातीय भाई-बहनों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है। पीएम जन-मन और धरती आबा जैसे अभियान जनजातीय भाई-बहनों के सशक्तिकरण का आधार बन रहे हैं। गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही अनेक योजनाओं से जनजातीय भाई-बहनों का जीवन आसान हुआ है। पेसा नियमों ने जनजातीय भाई-बहनों को सशक्त बनाया है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि हम गौरव से भरे हैं कि मध्य प्रदेश, देश का सर्वाधिक जनजातीय आबादी वाला प्रदेश है। प्रदेश में जनजातीय वर्ग की 21 प्रतिशत आबादी निवास करती है। जनजातीय वर्ग के लोग प्रकृति का संरक्षण करते हुए इसी की छाया में अपना जीवन बिताते हैं। इन सभी जनजातियों के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को बेहद गौरवपूर्ण तरीके से मनाई जाएगी। जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए विचार मंथन जरूरी है। इसके लिए देशभर से स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भोपाल में एकत्रित हुए हैं। इस विचार मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह हमारी पूंजी है। जनजातियों के कल्याण के लिए सरकार सभी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रम चलाने वाली संस्थाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगी।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जनजातीय समुदाय के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक कल्याण के लिए गैर-सरकारी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस पुनीत कार्य में राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ संस्थाओं के साथ खड़ी है। जनजातीय कल्याण हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। राज्य सरकार ने जबलपुर में रानी दुर्गावती के 300वें जयंती वर्ष में उन्हें समर्पित कैबिनेट बैठक का आयोजन किया। राज्य सरकार राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के जनहितैषी कार्यों को भी जनता के बीच लेकर आई है। हमारी सरकार ने खरगोन जैसे ट्राइबल बेल्ट में टंट्या मामा भील के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि शासन के कार्यों में स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग मिलने से लक्ष्य प्राप्ति में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को प्रदेश के जबलपुर और आलीराजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के जरिए भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का समारोह मनाया जाएगा।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder