Download App

Latest News

आयुर्वेदः : सर्दियों में सबसे ज्यादा गुणकारी है तिल का तेज, त्वचार को संरक्षण देने के साथ जोड़ों के दर्द को भी करता है कमश्रेया सरन : साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री पहुंची प्रकृति के बीच, के साथ शेयर की प्यारी तस्वीरे, फैंस को दी सलाहमहिला टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड : भारत को मिला फाइनल का टिकट, टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदाएशेज सीरीजः पर्थ में आग उलग रहे गेंदबाज : अंग्रेजों की दूसरी पारी मामूली स्कोर पर सिमटी, मेहमान को जीत के लिए चाहिए 205 रनभोपाल में आयोजित होंगे दो बड़े राष्ट्रीय रोइंग इवेंट : स्पोर्ट्स का सेंटर बनेगा अपर लेक, 23 राज्यों के 500 युवा दिखांगे जौहर

संगठन को मजबूती देने कवायद : मप्र भाजपा ने प्रभारियों का किया ऐलान, जानें किसे कहा की मिली जिम्मेदारी

Featured Image

Author : admin

Published : 22-Nov-2025 03:53 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन को मजबूती देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में पार्टी ने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां मोर्चा, प्रकोष्ठ और कार्यालय व्यवस्था प्रभारी की हैं। प्रदेश मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी आशुतोष तिवारी और कार्यालय व्यवस्था प्रभारी जितेंद्र लिटोरिया को बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से की गई है। बता दें कि प्रदेश में भाजपा अपने संगठन को निरंतर व्यवस्थित और मजबूत करने के मकसद से नियुक्तियां कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल को विष्णु दत्त शर्मा के स्थान पर जिम्मेदारी सौंपी गई। लंबी जद्दोजहद के बाद खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति हो चुकी है, कुछ नियुक्तियां वर्तमान विशेष हैं।

नियुक्तियों को लेकर मंथन का दौर

राज्य में एक तरफ जहां संगठन को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं, वहीं दूसरी ओर, सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। इन नियुक्तियों को लेकर पार्टी में लंबे अरसे से मंथन का दौर जारी है। तमाम दिग्गज निगम मंडलों में अपनी अथवा समर्थकों की नियुक्तियां करना चाहते हैं। इसके लिए वे संगठन और सरकार में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सियासी गलियारों में इस बात पर चर्चा जोरों पर

सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पहले निगम मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी और उसके बाद ही राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार का रस्ता भी साफ हो सकता है। राज्य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में अभी समय है और पार्टी की कोशिश यही है कि इन चुनावों से पहले तमाम नियुक्तियां कर ली जाएं। वहीं, दूसरी ओर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में भी पार्टी पदाधिकारी पूरी सक्रियता से लगे हुए हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संसद और विधायक भी एसआईआर अभियान की सफलता के लिए जगह-जगह दौरा और बैठक कर पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी जारी कर रहे हैं। साथ ही उन्हें कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से भी अवगत कराया जा रहा है।

टाइमलाइन अपडेट

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder