Latest News

मुंबई। धुरंधर-2 की जबरदस्त सफलता ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। अर्जुन रामपाल, जिन्होंने फिल्म में मेजर इकबाल का दमदार किरदार निभाया है, इस उपलब्धि से भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।
फिल्म ने रिलीज के महज 11 दिनों में 1365 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन करते हुए बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में जगह बना ली है, वहीं भारतीय सिनेमा की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन गई है। अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि बचपन के सपनों से लेकर इस मुकाम तक का सफर उनके लिए बेहद खास रहा है।
उन्होंने अपने फैंस का दिल से आभार जताते हुए कहा कि उनके सपोर्ट के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम का भी धन्यवाद किया और खासतौर पर रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें “बब्बर शेर” बताया। इसके अलावा उन्होंने आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी सहित अन्य टीम मेंबर्स का भी आभार व्यक्त किया। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है।
Advertisement
