Download App

Latest News

भाजपा शासित राज्यों में बंगाली मजदूरों पर अत्याचार : दीदी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने किया दावाबीएमसी चुनाव : महायुति के बीच सीटों को लेकर बात फाइनल, कदम बोले- विकास के दम पर जीतेंगे इलेक्शनबांग्लादेश आम चुनाव : आतंरिक मतभेदों से जूझ रही एनसीपी, जमात-ए-इस्लामी के साथ सीट बंटवारा बन रहा वजहमप्र: अब यात्री बसों में कंटक्टरों को भी किराया चुकाकर करना होगा सफर : परिवहन विभाग ने मोटर व्हीकल रूल्स में किया बदलाववे साहस, करुणा और बलिदान की हैं मूर्ति : गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर पीएम मोदी ने किया नमन

60 के हुए दबंग खान : जश्न मनाने से पहले काटा केक, जन्मदिन पर सादगी भरे लुक में दिखे एक्टर

जश्न मनाने से पहले काटा केक, जन्मदिन पर सादगी भरे लुक में दिखे एक्टर
a

admin

Dec 27, 202512:05 PM

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शनिवार यानी आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी अभिनेता ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में जश्न मनाने से पहले केक काटा।इस मौके पर सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान, उनकी भांजी और कुछ करीबी लोगों को देखा गया।

अपने जन्मदिन पर सलमान खान सादगी भरे लुक में दिखे। उन्होंने सिंपल ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम की जींस पहनी। अभिनेता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बड़ा केक आया, जिसे उन्होंने काटा और पैपराजी को अपने हाथों से खिलाया। अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कुछ फैंस भी मौजूद थे, जो केक लेकर उन्हें विश करने पहुंचे थे। अभिनेता ने अपने फैंस दोनों का खुले दिल से स्वागत किया। इस मौके पर सभी के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखी गई।

सलमान की जन्मदिन की पार्टी में संगीता बिजलानी, रकुल प्रीत सिंह, मीका सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, आदित्य रॉय कपूर और जेनेलिया डिसूजा को अपने बच्चों के साथ पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया। जो सेलेब्स पार्टी में शामिल नहीं हो पाए, वे सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को बधाई दे रहे हैं। जोया अख्तर समेत कई बड़े सितारों ने सलमान को जन्मदिन की बधाई दी।

आज का दिन सलमान खान के फैंस के लिए भी खास है। एक तो भाईजान का जन्मदिन है और दूसरा आज उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की पहली झलक रिलीज की जाएगी। ये फिल्म सलमान खान की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है। अभी तक फिल्म से कुछ पोस्टर ही सामने आए हैं, लेकिन शनिवार को फिल्म से जुड़ा वीडियो रिलीज होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाम के समय गलवान की पहली झलक दुनिया के सामने आएगी। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह को साइन किया गया है। दोनों स्टार्स के बीच के एज गैप को लेकर भी कई तरह की बातें की जा रही हैं। फिल्म को डायरेक्ट अपूर्वा लाखिया ने किया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
60 के हुए दबंग खान : जश्न मनाने से पहले काटा केक, जन्मदिन पर सादगी भरे लुक में दिखे एक्टर