Download App

Latest News

बिहार ऐसे फतह करेंगे पीएम मोदी : युवाओं से संवाद कर दिया जीत का मंत्र, बोले- बिहार की समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा यह चुनावमप्र भाजपा: हेमंत की जंबो टीम तैयार : कार्यकारिणी में 25 नेताओं को मिली तवज्जो, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को फिर मिला मौकासीएम मोहन ने बहनों के साथ मनाया भाई दूज का पर्व : बोले- बहनें लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती का हैं समग्र रूप, पुष्प वर्षा कर किया स्वागतमोदीज मिशन : पीएम पर लिखी बुक बायोग्राफी लिस्ट में होगी में शामिल, बडनगर से पीएमओ तक के सफर का जिक्र, कल होगी लान्चमप्र में उत्साह से मना भाई दूज का पर्व : जेलों में बंद भाइयों को टीका लगाने पहुंची बहनें, प्रशासन ने भी किए थे खास इंतजामरोहित ने अर्धशतक ठोंक रच दिया इतिहास : ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले बने पहले बल्लेबाज, कंगारू भी नहीं कर सके यह कारनामाHealth : सर्दीं के मौसम में लहसुन का सेवन सेहत के लिए है रामबाण, औषधीय गुणों से भरपूर, हृदय रोगों का खतरा भी होता है कम मुंबई क्राइम को बड़ी सफलता : डी कंपनी से जुड़े 256 करोड़ के एमडी ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, कुख्यात तस्कर के करीबी को किया अरेस्ट, दुबई तक फैले थे तारधनतेरस पर यूपीआई का नया रिकार्ड : एक दिन में 1.02 लाख करोड़ हुआ ट्रांजेक्शन, वित्त मंत्री का दावा- खुदरा विक्रेताओं की दीपावली भी रही धमाकेदारमहिला विश्व कप : न्यूजीलैंड ने टास जीतकर भारत को बल्लेबाजी का दिया न्योता, दोनों के लिए करो या मरो की स्थिति

दीपावली स्पेशल : बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में पर्दे पर दिखा त्योहार का जश्न

Featured Image

Author : admin

पब्लिश्ड : 20-10-2025 01:36 PM

अपडेटेड : 20-10-2025 08:06 AM

मुंबई। दीपावली, रोशनी का त्योहार, न सिर्फ भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि बॉलीवुड की फिल्मों में भी इसकी चमक खूब देखने को मिलती है। बॉलीवुड ने इस त्योहार को अपने अनोखे अंदाज में पेश किया है, जिसमें प्यार, परिवार और उत्सव का संगम देखने को मिलता है। चलिए जानते हैं उन मशहूर बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो दीपावली के जश्न को सिल्वर स्क्रीन पर जीवंत करती हैं।

हम आपके हैं कौन : सूरज बड़जात्या की यह क्लासिक फिल्म परिवार, प्रेम और भारतीय परंपराओं का उत्सव है। सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने फिल्म को अमर बना दिया। इसका दीपावली सीन तो लोगों के दिलों में बस गया। यह दृश्य न सिर्फ त्योहार की भव्यता दिखाता है, बल्कि रिश्तों की गर्मजोशी को भी उजागर करता है। यह फिल्म आज भी दीपावली के मौके पर देखने का परफेक्ट ऑप्शन है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे रू आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म और बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक लव स्टोरी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने शाहरुख खान और काजोल को अमर रोमांटिक कपल बना दिया। इसमें भारतीय संस्कृति और परिवार की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है। खासकर दीपावली के सीन को अच्छे से फिल्माया गया है।

मोहब्बतें : आदित्य चोपड़ा की एक और मास्टरपीस, ‘मोहब्बतें’, प्यार और गुरु-शिष्य के रिश्तों की कहानी है, जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की जादुई केमिस्ट्री है। इस फिल्म का गाना ‘पैरों में बंधन है’ दीपावली के उत्सव को शानदार तरीके से दर्शाता है। यह गाना न सिर्फ त्योहार की खुशी को दर्शाता है, बल्कि रिश्तों की गहराई को भी उजागर करता है।

कभी खुशी कभी गम : करण जौहर की ‘कभी खुशी कभी गम’ एक ऐसी फिल्म है, जो परिवार, प्यार, और त्योहारों की भव्यता को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, और करीना कपूर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का दीपावली दृश्य इसके सबसे यादगार पलों में से एक है। खास तौर पर शाहरुख खान का दीपावली पर घर आने वाला सीन बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक सीन में से एक है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder