Download App

Latest News

मप्र की 5 प्राचीन शिल्प काला मिला जीआई टैग : पद्मश्री ने बताया गर्व का पल, मंत्री ने मोहन का जताया आभारपाकिस्तान में दमनकारी अभियानों का शोर पहुंचा अमेरिका तक : 42 अमेरिकी सांसदों ने रुबियो को चिट्ठी लिख कड़े कदम उठाने की मांगभोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी का नया रोमांटिक सांग रिलीज : ऑनस्क्रीन पत्नी पर दिल खोलकर प्यार लुटाते दिखे निरहुआ मै टाॅस हारने के लिए कोस रहा हूं खुद को : साउथ अफ्रीका से मात खाकर बोले भारतीय कप्तान, भारी ओस के चलते गेंदबाजी हो गई थी मुश्किल

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी का नया रोमांटिक सांग रिलीज : ऑनस्क्रीन पत्नी पर दिल खोलकर प्यार लुटाते दिखे निरहुआ

Featured Image

Author : admin

Published : 04-Dec-2025 01:35 PM

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव का नया रोमांटिक गाना रिलीज हो गया है। गाने में निरहुआ अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी आम्रपाली पर दिल खोलकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। गाने को आम्रपाली दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल आम्रपाली दुबे ऑफिशियल पर रिलीज किया गया है। फैंस को गाना पसंद भी आ रहा है।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का नया रोमांटिक गाना सेनुरवा महान रिलीज हो गया है। गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का विवाह दिखाया गया है। गाने के बोल पति द्वारा पत्नी के लिए दिखाए समर्पण-भाव को भी दर्शाते हैं। गाने में आम्रपाली निरहुआ की तारीफ करती नहीं थक रही हैं, क्योंकि वे उनकी छोटी-छोटी चीजों का बराबर ध्यान रख रहे हैं।

सेनुरवा महान गाने को इंदू सोनाली ने अपनी आवाज दी है और गाने के लिरिक्स विकास चैहान ने लिखे हैं। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर शुभम तिवारी हैं। फैंस भी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के नए गाने पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने गाने की तारीफ कर लिखा, निरहुआ आप अभिनय के बादशाह हैं और मेरे पसंदीदा स्टार भी। आपके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है। एक अन्य फैन ने लिखा, आपकी और आम्रपाली की जोड़ी स्क्रीन पर तहलका मचा देती है। ऐसे ही प्यारे-प्यारे और पारिवारिक गाने लेकर आते रहिए।

इससे पहले आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का विदाई गीत श्बिटिया पराई होलीश् रिलीज हुआ था। गीत इतना मार्मिक था कि फैंस का आंसू रोक पाना मुश्किल था। इस गीत में भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की शादी को फिल्माया गया और बाद में एक बेटी की विदाई और परिवार के सूनेपन को दिखाया गया। गाना दो हफ्ते पहले रिलीज हुआ था और गाने पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव जब भी कोई नया गाना या फिल्म लेकर आते हैं, वह हिट साबित होता है। दोनों एक साथ 35 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और आम्रपाली के भोजपुरी करियर की शुरुआत निरहुआ की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी के साथ हुई थी। पहली ही फिल्म हिट देने के बाद आम्रपाली ने बैक टू बैक निरहुआ के साथ फिल्में की थीं।

टाइमलाइन अपडेट

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder