Download App

Latest News

रोहिणी के आरोपों से बिहार की सियासत में भूचाल : जेडीयू प्रवक्ता के निशाने पर तेजस्वी, लालू को लेकर कही यह बातकतर के बाद रूस पहुंचे एस जयशंकर : विदेश मंत्री लावरोव के साथ द्विपक्षीय और वैश्विक एजेंडे पर करेंगे मंथनइंदौर पुलिस का सुरक्षा में नवाचार : तकनीक, जनसहभागिता और सकारात्मक पुलिसिंग का है उत्कृष्ट संगमधार्मिक नगरी अब उभरी रही ग्रीन एनर्जी हब के के रूप में : सीएम की घोषणा- मालवा बनेगा सोलर उपकरण मैन्युफैक्चरिंग का नया पॉवर हाउसमासिक शिवरात्रि : कुंवारी कन्याएं और सुहागिन महिलाएं रखें व्रत! लाभ के लिए जानें सही पूजा विधिकांग्रेस संगठन की कमजोरी ही हार का कारण : बिहार की हार पर अल्वी ने पार्टी को दिखाया आइना, दी सलाह भीसऊदी अरब में लौमहर्षक हादसा : मदीना जा रही बस और टैंकर के बीच भीषण टक्कर, जिंदा जल गए 42 भारतीय, सभी हैं उमराह यात्रीउम्मीद है, मेरी बात सुन रहे होंगे गंभीर सुन रहे होंगे : आखिर ऐसा क्यों बोले दादा जानें शेख हसीना पर आज फैसले का दिन : तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश में शूट एट साइट का ऑर्डर दिल्ली धमाका : एनआईए को मिली बड़ी सफलता, आत्मघाती हमलावर का सहयोगी गिरफ्तार, विस्फोट में 10 लोगों की गई थी जान

राजकुमार के घर आई नन्हीं परी : पत्रलेखा ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी गुड न्यूज

Featured Image

Author : admin

Published : 15-Nov-2025 01:01 PM

नई दिल्ली। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। पत्रलेखा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। राजकुमार राव ने सुबह-सुबह ही ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। फैंस कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्टर में एक बेबी यूनिकॉर्न बना है और उस पर लिखा है, आज हम खुद को चांद से भी परे महसूस कर रहे हैं, क्योंकि आशीर्वाद के रूप में हमारे घर बेबी गर्ल आई है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, ष्भगवान ने हमें हमारी चैथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।

बता दें कि 15 नवंबर 2021 को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक निजी समारोह में चंडीगढ़ में शादी की थी। शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा 11 साल के लंबे रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की फोटोज ने फैंस को खुश कर दिया था। अब चार साल बाद शादी की सालगिरह पर ही उनके घर बड़ी खुशी आई है।

खबर सामने आने पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है। वरुण धवन ने पोस्ट कर कमेंट कर लिखा, आपका गर्ल क्लब में स्वागत है दोस्तों। वरुण भी बेबी गर्ल के पिता हैं। एक्टर अली फजल ने भी कमेंट कर लिखा, ओह गॉड, ये सुनकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई। बाकी यूजर्स भी हार्ट इमोजी पोस्ट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। अली फजल और ऋचा चड्ढा भी बेबी गर्ल के माता-पिता हैं।

इससे पहले 9 जुलाई को कपल ने सोशल मीडिया पर पहली बार प्रेग्नेंसी की खबर की जानकारी दी थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, ष्बेबी ऑन द वे। तभी से फैंस इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और फाइनली कपल के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है।

टाइमलाइन अपडेट

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder