Latest News

बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस Malaika Arora एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह है उनका राजस्थान के पाली जिले के नरलाई गांव स्थित Adinath Jain Temple में एक खास शख्स के साथ नजर आना।
हाल ही में मलाइका को रूमर्ड बॉयफ्रेंड Harsh Mehta के साथ मंदिर में स्पॉट किया गया, जहां दोनों ने साथ में पूजा-अर्चना की। जैसे ही दोनों मंदिर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान मलाइका सफेद सलवार-सूट में बेहद ग्रेसफुल नजर आईं, वहीं हर्ष ब्लैक शर्ट और मेहंदी रंग की पैंट में दिखे। मंदिर में दोनों ने न सिर्फ दर्शन किए, बल्कि फैंस से बातचीत भी की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। यही तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

पिछले कुछ समय से मलाइका का नाम हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने वैलेंटाइन वीक इटली में साथ बिताया था। इसके अलावा, मुंबई में हुए Enrique Iglesias के कॉन्सर्ट में भी मलाइका एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई थीं, जिसे बाद में हर्ष बताया गया।
हालांकि, अब तक इस रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने इन खबरों को हल्के अंदाज़ में लेते हुए कहा कि अब ये सब उनके लिए मजाक जैसा हो गया है और वह अपने बेटे के साथ इन अफवाहों पर हंसती हैं। फिलहाल, मंदिर में दोनों की मौजूदगी ने एक बार फिर चर्चा को हवा दे दी है, लेकिन सच्चाई क्या है, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।
Advertisement
