Download App

Latest News

सीएम ने देखी ‘चलो जीते हैं’ मूवी : पीएम मोदी के बचपन से है प्रेरित , मोहन ने मुक्त कंठ से की फिल्म की सराहनासीएम ने कटनी को 233 करोड़ की सौगात : बोले- अब कटनी बनेगा कनकपुरी, देश इकोनॉमी में देगा अहम यागदानलक्ष्य भेदने के लिए अनुकूल थी 7 मई की रात : आपरेशन सिंदूर पर बोले सीडीएस, स्कूली बच्चों से संवाद कर फौज में आने किया प्रेरितडांसिंग कॉप कान्स्टेबल लाइन अटैच : महिला के गंभीर आरोप पर हुआ एक्शन, जानें क्या है पूरा मामलादर्शकों को झटका : कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से दीपिका पादुकोण बाहर, मेकर्स ने किया कंफर्मचामोली में कुदरत का सितम : आधी रात बादलने से मबले में समा गए तीन गांव-गौशालाएं और जिंदगियांगोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीदों को सीएम ने किया नमन : पिता-पुत्र की वीरता को भी याद, बोले- वे अपने संस्कारों पर सदैव अडिग रहेAyurveda : पैकेज्ड फूड नहीं, फल हैं असली पावरहाउस! आयुर्वेद से जानें खाने का सही तरीकाआनलाइन डिलीट नहीं हो सकता वोटर का नाम : राहुल ने बनाई गलत धारणा, ईसी ने आरोपों को सिरे से किया खारिजNDA जितना मजबूत होगा, बिहार उतना ही समृद्ध होगा : सासाराम में शाह की हुंकार, लालू फैमिली पर बोला जुबानी हमला

अनुष्का शेट्टी का सोशल मीडिया से ब्रेक : फैंस से बोलीं- अब मैं जा रही हूं मोमबत्ती की रोशनी में

Featured Image

Author : admin

पब्लिश्ड : 12-09-2025 04:00 PM

अपडेटेड : 12-09-2025 10:50 AM

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने फिलहाल सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने फैंस को यह जानकारी शुक्रवार को सोशल मीडिया में शेयर कर दी। उन्होंने बताया कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने जा रही हैं।

अनुष्का ने लिखा, ब्लू लाइट छोड़कर अब मोमबत्ती की रोशनी की ओर जा रही हूं। थोड़े समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी ताकि स्क्रॉलिंग की दुनिया से दूर रहूं और वहां जा सकूं, जहां से हम सबने शुरुआत की थी। दुनिया से फिर से जुड़ने और अपने काम पर ध्यान देने के लिए, जल्द ही आप सबसे फिर मिलूंगी, ढेर सारी कहानियों और प्यार के साथ। हमेशा के लिए मुस्कुराते रहिए। प्यार, अनुष्का शेट्टी। अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, प्यार जो कभी खत्म न हो। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का की हालिया रिलीज फिल्म घाटी है, जिसका निर्देशन कृष जगरलामुदी ने किया है। फिल्म में अनुष्का के साथ विक्रम प्रभु मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले यह 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके प्रोडक्शन से जुड़ा कुछ काम बाकी था, जिस वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। तमिल अभिनेता विक्रम प्रभु ने फिल्म में देसी राजू का किरदार निभाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के लिए आठ किलो वजन कम किया था।

अनुष्का शेट्टी ने इस फिल्म से करीब दो साल बाद स्क्रीन पर वापसी की थी। इससे पहले वह साल 2023 में फिल्म श्मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी में नजर आई थीं। घाटी फिल्म में उनका अंदाज एकदम अलग है। फिल्म में अनुष्का ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो नशे के कारोबार में उलझ जाती है और हर कदम उसके लिए खतरा बन जाता है। इसमें अपराध की दुनिया के साथ-साथ संघर्ष, हिम्मत और जीने की जद्दोजहद को भी दिखाया गया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder