Download App

Latest News

लाल आतंक पर संसद में चर्चा : शाह ने नक्सलियों को दिया सख्त संदेश, कांग्रेस पर भी जमकर बरसे, कहा- नहीं झुठलाया जा सकता सत्य कोगर्मी में खानपान में बरते सावधानी : कब्ज, गैस और अपच से राहत दिलाती है परवल की सब्जी, पोषक तत्वों से भी है भरपूरजनगणना की तैयारियां अंतिम चरण में : आयुक्त ने बताया कब से शुरू होगा पहले चरण का सर्वे, मकसद सटीम भरोसेमंद टेडा जुटानाछत्तीसगढ़ अनोखी शादी : एक दूल्हा, दो दुल्हन, दोनों के साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, परिवार-समाज ने भी किया स्वीकारमप्र के काॅलेजों में नहीं रहेगा सहा. प्राध्यापकों का टोटा : 5884 पदों को भरने प्रक्रिया शुरू, नए शैक्षणिक सत्र से पहले भर जाएंगे 1600 पदटीईटी टेस्ट के विरोध में लामबंद मप्र के शिक्षक : 8 अप्रैल से उतरेंगे सड़कों पर, तीन चरणों में आंदोलन की बनी रणनीति, रुख पर कायम सरकार

दुनिया में आपका स्वागत है, मेरे छोटे मेहमान : दूसरी बार नाना बनने पर अनिल कपूर ने ऐसे किया खुशी का इजहार

दूसरी बार नाना बनने पर अनिल कपूर ने ऐसे किया खुशी का इजहार
a

admin

Mar 30, 202612:19 PM

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर की मानो पांचों ऊंगली घी में हैं। अभी कुछ समय से हालिया रिलीज फिल्म सूबेदार में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर सुर्खियां बटोर ही रहे थे कि उनके घर में खुशियों का एक और मौका आ गया।

दरअसल, अभिनेता की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने रविवार को दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इस खुशखबरी से अनिल कपूर और कपूर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभिनेता ने अपनी खुशी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की।

अभिनेता ने अपनी पोस्ट में नोट लिखकर भावनाएं व्यक्त कीं। अनिल कपूर ने लिखा, ष्और इसी के साथ मेरा दिल और भी ज्यादा खुशियों से भर गया है। दुनिया में आपका स्वागत है, मेरे छोटे मेहमान। आप पहले से ही बहुत सारे प्यार के पात्र हैं। वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो... और मुझे पता है कि तुम शानदार रहोगे।

खुशियों से भर गया नाना का दिल

अनिल ने आगे लिखा, धन्यवाद, सोनम और आनंद-नाना का दिल खुशियों से भर गया है। प्यारे बच्चे, दुनिया में आपका स्वागत है। आपका जीवन हमेशा प्यार और खुशी से भरा रहे। पोस्ट शेयर करने के बाद अनिल के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री सोनम कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

इन्होंने भी दी बधाई

निर्देशक अभिराज, तारा शर्मा और मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने कमेंट सेक्शन में बधाई हो लिखते हुए प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री सोनम कपूर ने 29 मार्च को मुंबई में बेटे को जन्म दिया था और रविवार को अभिनेत्री के पति आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।

सोनम और आनंद आहूजा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में अपने रिलेशनशिप की घोषणा की थी व साल 2018 में शादी की थी और 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया था। अब तीन साल बाद कपल फिर से माता-पिता बन गए हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
दुनिया में आपका स्वागत है, मेरे छोटे मेहमान : दूसरी बार नाना बनने पर अनिल कपूर ने ऐसे किया खुशी का इजहार