शुक्रवार, 7 अगस्त 202612:07:56 PM
Download App
Home/मनोरंजन

रिलीज से पहले 600 करोड़ ‘टॉक्सिक’! : यश पैन इंडिया स्टार में सबसे आगे..

admin

admin

Mar 03, 2026
02:33 PM
यश पैन इंडिया स्टार में सबसे आगे..

नीलम अहिरवार, एंटरटेनमेंट डेस्क:

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) की एडवांस बुकिंग चर्चा अब चारों ओर हो रही है फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है..लेकिन इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर देखकर लोगों के होश उड़ा रखे हैं फिल्मी प्रेमी फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं…पैन इंडिया फिल्म टॉक्सिक में मल्टीस्टार्स नजर आने वाले हैं…सितारों की बात करें फिल्म में लीड रोल में यश नजर आएंगे, उनके साथ लेडी लव के रूप में कियारा आडवाणी नजर आएंगी…वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरेशी, जवान फेम नयनतारा, गीतू मोहनदास, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जाएगा।फिल्म रिलीज होने में ज्यादा वक्त नहीं है ऐसे में फिल्म का प्रोमोशन शुरू हो चुका है वहीं निर्माता निर्देशकों की मानें तो टॉक्सिक ने रिलीज से पहले ही करीब 600 करोड़ का बिजनेस लिया है

रिलीज से पहले 600 करोड़ की कमाएं

जी हां निर्माता डॉ. जी. धनंजयन ने अनुमान लगाया है कि यश की 'टॉक्सिक' ने प्री-रिलीज बिक्री से अब तक 600 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अपने सिनेमा स्ट्रैटेजिस्ट प्रोग्राम में धनंजयन ने बताया कि जिन लोगों ने इसका निर्माण किया है, उन लोगों को इसके आंकड़ों पर आश्चर्य क्यों नहीं होना चाहिए।ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि खबर है कि दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स करीब 120 करोड़ रुपये में खरीद लिए. बताया जा रहा है कि किसी भी नॉन-तेलुगु फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी डील है.वहीं फिल्म के म्यूजिक राइट्स करीब 40 से 42 करोड़ रुपये में बिके चुके हैं…

फिल्म टॉक्सिक का बजट

यश की फिल्म टॉक्सिक के बजट की बात करें तो इसे तकरीबन 600-700 करोड़ में तैयार किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और यश हैं। मूवी को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है

यश की फिल्म टॉक्सिक का रनटाइम

कहा जा रहा है कि साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का रनटाइम 3.15 घंटे है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।

एडवांस बुकिंग में टॉक्सिग आगे

फिल्म टॉक्सिक की यूएसए में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है अभी तक यूएसए में टॉक्सिक ने 189 टिकट्स की एडवांस बुकिंग के जरिए 3,665 डॉलर की कमाई कर ली है वहीं माना जा रहा है कि भारत में एडवांस बुकिंग 12 मार्च से शुरू हो सकती है

यश की स्टार पावर का जलवा

जिस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही है उसके बाद तो कहना गलत नहीं होगा कि ये सब साउथ सुपरस्टार यश की स्टार पॉवर का ही नतीजा है जो फैन्स उन्हें हाथों हाथ ले रहे हैं…यश की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ कन्नड़ सिनेमा तक सीमित नहीं रही है.आज वो एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं और देश के हर कोने में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.आखिर ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों ने यश को अलग पहचान दिलाई लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने से पहले भी उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है

YASH को ‘KGF’ के साथ इन मूवी ने बनाया पैन इंडिया स्टार !

जी हां यश की साल 2018 में रिलीज हुई ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. सोने की खदानों की कहानी दमदार एक्शन और यश के रॉकी भाई वाले अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया था.करीब 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन था.

वहीं केजीएफ: चैप्टर 2 (अमेजन प्राइम वीडियो)- इसके बाद आई ‘केजीएफ: चैप्टर 2’, जिसने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म न सिर्फ यश के करियर की बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई 100 करोड़ के बजट में बनी केजीएफ चैप्टर-2 ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का बिजनेस कर डाला था.

इतना ही नहीं यश की एक और हिट फिल्म रही ‘संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड’. ये एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी जिसमें यश का स्वैग स्टाइल और डांस फैंस को काफी पसंद आया..इस फिल्म ने 40 करोड़ का बिजनेस किया था. साल 2015 में रिलीज हुई ‘मास्टरपीस’ भी यश की यादगार फिल्मों में शामिल है. ये एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा थी, जिसके दमदार डायलॉग्स काफी पॉपुलर हुए थे फिल्म ने कर्नाटक में कई ओपनिंग रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.

19 मार्च को यश की टॉक्सिक फिल्मी पर्दे पर दस्तक देगी…जिसके जरिए यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इसके अलावा वो ‘रामायण: पार्ट 1’ में भी नजर आएंगे जहां वो रावण का किरदार निभाते दिखेंगे.जी हां निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण साल 2026 की मच अवेटेड फ़िल्मों में से एक है. हर कोई रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है.

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें