Download App

Latest News

लाइफ सपोर्ट पर बाॅलीवुड के चमकते सितारे धर्मेन्द्र : डाॅक्टरों की सलाह पर कराए गए भर्ती, हालत नाजुकएससी-एसटी गरीब छात्रों के हकों पर डाका डाल रहे माफिया : नाथ ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, मीडिया रिपोर्ट का दिया हवालामहिला जूनियर हॉकी विश्व कप : हाॅकी इंडिया ने 20 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, ज्योति सिंह के हाथों में होगी कमानअब पलायन रुकेगा, अंधेरा छटेगा : नतीजों से पहले से ही खड़गे ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने किया दावासेहत के लिए रामबाण है केला और काली मिर्च : हड्डियां और इम्यून सिस्टम भी होंगे मजबूततेजस्वी बोले : बदलाव के मूड में बिहार की जनता, पटना में भाजपा-ईसी पर किया जोरदार प्रहार, पीएम मोदी पर भी साधा निशानालाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी : अब हर महीने खाते में आएंगे 1500 रुपए, कैबिनेट ने दी मंजूरी, खंडवा में खुलेगा जिला न्यायालयथम गया 'अभिनय' : तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता का निधन, लिवर की बीमारी से पीड़ित थे किंगर, 44 साल की उम्र में ली अंतिम सांस बाबा महाकाल की शरण में पहुंची मशहूर अभिनेत्री : भस्मारती में हुईं शामिल, भोलेनाथ की साधना में भी लीन दिखी दिव्या दत्ताअहम बदलाव : भू-अभिलेखों और नागरिक सशक्तिकरण के लिए नई पहल नक्शा, केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने बताई खूबियां

लाइफ सपोर्ट पर बाॅलीवुड के चमकते सितारे धर्मेन्द्र : डाॅक्टरों की सलाह पर कराए गए भर्ती, हालत नाजुक

Featured Image

Author : admin

पब्लिश्ड : 10-11-2025 04:42 PM

अपडेटेड : 10-11-2025 11:12 AM

मुंबई। बॉलीवुड के चमकते सितारे धर्मेंद्र इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। वह मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सूत्रों की मानें तो उनकी हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। यह खबर सुनकर उनके प्रशंसक और फिल्म जगत के लोग चिंतित हैं।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन कुछ जांचों और चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं और उनके इलाज के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

धर्मेंद्र की बारे में बात करें तो उनका नाम भारतीय सिनेमा में हमेशा एक चमकते सितारे के रूप में लिया जाता रहा है। छह दशक लंबे अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें फूल और पत्थर, सीता और गीता, शोले, धर्मवीर, आंखें, राजा जानी, गुलामी, प्रतिज्ञा, नया जमाना, द बर्निंग ट्रेन, और यादों की बारातश् जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने उन्हें न केवल एक हीरो के रूप में स्थापित किया, बल्कि दर्शकों के दिल में भी अमिट छाप छोड़ी।

1990 के बाद उन्होंने लीड रोल के बजाय साइड रोल निभाए, जैसे प्यार किया तो डरना क्या, अपने, यमला पगला दीवाना, और 2024 में रिलीज हुई फिल्म श्तेरी बातों में ऐसा उलझा जियाश् इसके परफेक्ट उदाहरण हैं।

वह अब मैडॉक फिल्म्स की फिल्म श्इक्कीसश् के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। धर्मेंद्र न केवल फिल्मों बल्कि अपने सादगी भरे व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder