Latest News

टोक्यो। जापान के ग्रेटर टोक्यो इलाके में एवियन इन्फ्लूएंजा का पहला और पूरे देश में एवियन इन्फ्लूएंजा का 12वां मामला सामने आया है। कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को साइतामा प्रांत के एक पोल्ट्री फार्म में हाईली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लूएंजा के फैलने की पुष्टि की है।
कृषिए वानिकी और मत्स्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिकए प्रभावित फार्म साइतामा प्रीफेक्चर के रांजान टाउन में स्थित हैए जो टोक्यो के उत्तर में पड़ता है। इस फार्म में करीब 2 लाख 40 हजार मुर्गियां पाली जा रही थीं। ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र में टोक्यो के साथ.साथ साइतामाए चिबा और कनागावा प्रीफेक्चर शामिल होते हैंए इसलिए इस मामले को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।
साइतामा प्रांतीय सरकार ने बताया कि संक्रमण फैलने से रोकने के लिए फार्म की सभी मुर्गियों को मारकर नष्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें जलाया और दफनाया जाएगा। इसके साथ ही फार्म के आसपास व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन और डिसइंफेक्शन अभियान चलाया जाएगा।
कृषि मंत्रालय ने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मंत्रालय की महामारी विज्ञान जांच टीम को भी प्रभावित फार्म में भेजा जा रहा है ताकि संक्रमण के स्रोत और फैलाव की सही जानकारी मिल सके। इसके अलावाए देशभर के सभी प्रीफेक्चर प्रशासन को सतर्क रहनेए समय पर जांचए तुरंत रिपोर्टिंग और पोल्ट्री फार्मों में स्वच्छता के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जापान में बर्ड फ्लू का सीजन आमतौर पर शरद ऋतु से शुरू होकर अगले साल की वसंत ऋतु तक चलता है। इस सीजन में अब तक सामने आए 11 मामलों के कारण पहले ही 36ण्5 लाख से ज्यादा मुर्गियों को नष्ट किया जा चुका है।
Advertisement
