Download App

Latest News

वीर बाल दिवस : मप्र के स्कूलों में होंगी चित्रकला- लेखन प्रतियागिताएं, दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारणगलवान एक सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि इमोशन : दबंग खान के साथ काम करने पर बोलीं चित्रांगदा सिंह, टेंशन-सस्पेंस और पावर से भूरपूर है मूवीएशेज सीरीज में इंग्लैड टीम का शर्मनाक प्रदर्शन : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ने जताई हमदर्दी, कही यह बातकाली हल्दी : एक ऐसा पौधा, जिसकी जड़ों में छीपा है औषधीय गुणों का खजानामैहर सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत : खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, मृतकों की हुई पहचान

अनोखे विवाह का साक्षी बनी आध्यात्मिक पर्यटन नगरी : इटली-फ्रांस के विदेशी जोड़े ने हिन्दू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे, गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार भी

 इटली-फ्रांस के विदेशी जोड़े ने हिन्दू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे, गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार भी
a

admin

Dec 23, 202512:41 PM

ओरछा। मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पर्यटन नगरी ओरछा एक अनोखे विवाह का साक्षी बनी, जहां इटली और फ्रांस के एक विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न किया। ओरछा स्थित प्राचीन बेतवेश्वर महादेव मंदिर में 21 दिसंबर को फ्रांस की रहने वाली ओद्रा और इटली निवासी चीरो ने वैदिक मंत्रोच्चार और अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लिए।

इस विवाह को पंडित आशीष शुक्ला और अमित लिटोरिया ने विधिविधान से संपन्न कराया। दोनों ने बताया कि भारतीय हिंदू संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़कर उन्हें मानसिक शांति और सुख की अनुभूति हुई है। वर्तमान में ओद्रा और चीरो यूरोपीय देश स्पेन में निवास करते हैं, जहां से ओरछा की दूरी लगभग सात हजार किलोमीटर से अधिक है। इसके बावजूद वे भारतीय संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि विवाह के लिए भारत आना चुना।

ओद्रा कई वर्षों से योग और भारतीय अध्यात्म का अध्ययन कर रही हैं, जबकि चीरो भी योग और भारतीय दर्शन के प्रशंसक हैं। इसी आध्यात्मिक जुड़ाव के चलते दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह करने का निर्णय लिया। मंदिर परिसर में विवाह के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने विदेशी जोड़े की भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था और सम्मान की सराहना की। यह विवाह न केवल ओरछा बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और भारतीय हिंदू संस्कृति के प्रति विदेशियों की बढ़ती रुचि और विश्वास को दर्शाता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder