Download App

Latest News

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया-राहुल को राहत : नाथ ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- चरित्र पर दाग लगाने की गई नाकाम कोशिशवो एक बच्ची है : सोनम खान ने शेयर की अजूबा की क्लिप, बताया कैसे शशि कपूर ने बढ़ाया था हौसलाभाजपा की किसान विरोधी नीतियों को बेनकाब करेगी कांग्रेस : पूर्व मंत्री का ऐलान, सड़क, सदन और गांव तक पार्टी लड़ेगी लड़ाईउन्नाव में भीषण सड़क हादसा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार का टायर फटा, 4 लोगों की मौतभारत-जॉर्डन संबंधों को नई मजबूती : पीएम मोदी ने कहा- दोनों देशों की साझेदारी में हुआ अहम विस्तार

1971 युद्ध की अमर कहानी : भारत ने आज के ही दिन पाकिस्तान को चटाई थी धूल, जीत से बदल गया था भारत का सैन्य इतिहास

Featured Image

Author : admin

Published : 16-Dec-2025 01:08 PM

नई दिल्ली। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सेनाओं ने एक ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इस युद्ध में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। यह एक ऐसी जीत थी जिसने भारत के सैन्य इतिहास को बदल दिया।

वहीं, इस जीत ने दक्षिण एशिया का नया नक्शा भी बनाया और एक नए राष्ट्र यानी ‘बांग्लादेश’ को जन्म दिया। विजय दिवस के रूप में आज पूरा देश उस दिन को याद कर रहा है। स्वयं भारतीय सेना का मानना है कि विजय दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि यह 1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की ऐतिहासिक और निर्णायक जीत का प्रतीक है।

भारतीय सेना ने इस अवसर पर बताया कि यह वह विजय थी जिसमें मुक्ति बहिनी और भारतीय सशस्त्र बल कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए और मिलकर बांग्लादेश की स्वतंत्रता की लड़ाई को निर्णायक मोड़ दिया। सेना के मुताबिक इसके साथ ही, इस युद्ध ने पाकिस्तान सेना द्वारा एक पूरे समुदाय पर चल रहे अत्याचार, उत्पीड़न और क्रूरता को भी समाप्त कर दिया।

सेना का कहना है कि केवल 13 दिनों में भारतीय सशस्त्र बलों ने अद्भुत साहस, मजबूत इरादा और श्रेष्ठ सैन्य कौशल दिखाया। इसके परिणामस्वरूप 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया - जो दुनिया के सबसे बड़े सैन्य आत्मसमर्पणों में से एक है। यह दिन भारत की मित्रों के प्रति निष्ठा और शत्रुओं के लिए स्पष्ट संदेश का प्रमाण है। सेना के अनुसार तब से अब तक - जब भारत न्याय के लिए खड़ा होता है, तो विजय निश्चित होती है।

सीडीएस ने सैन्य बलों को दी शुभकानाएं

विजय दिवस के अवसर पर सीडीएस जनरल अनिल चैहान ने अपने संदेश में कहा, “विजय दिवस के इस गौरवपूर्ण और भावपूर्ण अवसर पर, मैं भारतीय सशस्त्र बलों के सभी रैंकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। यह दिन 1971 की निर्णायक विजय का स्मरण कराता है और हमारे वीर सैनिकों, नाविकों एवं वायु सैनिकों के अद्वितीय साहस, पेशेवर दक्षता तथा अटूट समर्पण का प्रतीक है, जिन्होंने कर्तव्य और सम्मान के सर्वोच्च आदर्शों को बनाए रखा।

वीर शहीदों को किया नमन

उन्होंने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि को स्मरण करते हुए, हम उन वीर शहीदों को गहन श्रद्धा के साथ नमन करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति दी। उनके पराक्रम और दृढ़ संकल्प ने हमारे सैन्य इतिहास के सबसे निर्णायक अध्यायों में से एक को आकार दिया। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी और हमें स्वतंत्रता की कीमत तथा राष्ट्र सेवा की शाश्वत भावना का स्मरण कराती है।

सीडीएस ने देशवासियों को किया आश्वस्त

उन्होंने कहा, “भविष्य की ओर देखते हुए, मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय सशस्त्र बल राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा हेतु पूर्णत प्रतिबद्ध, सतर्क और सदैव तैयार हैं। अपने वीर नायकों की गौरवशाली विरासत से शक्ति प्राप्त करते हुए, हम शांति, स्थिरता और राष्ट्रीय प्रगति सुनिश्चित करने के अपने सामूहिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।”

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder