Download App

Latest News

मप्र एसआईआर को लेकर सिंघार ने खड़े किए गंभीर सवाल : राजधानी में ही अकेले ढाई से तीन लाख वोटरों के कटे नामअंडर-19 विश्व कप : भारत से टकराने से पहले घायल हुआ पाकिस्तान!, कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबलाशरीर को वज्र की तरह मजबूत बना देगी हीरा भस्म : कैंसर, गठिया और दिल से जुड़े रोगों में भी लाभकारीअमेरिका में आर्थिक संकट : फिर बन रही शटडाउन की स्थिति, ट्रंप के फेडरल बजट पास न करा पाने से बने ऐसे हालातढाई किलो के हाथ के साथ 5 किलो का दिल : 'बॉर्डर-2' की बीटीएस वीडियो में दिखा सनी देओल का अनदेखा पहलू

बलोच विद्रोदियों ने मचाया कोहराम : बैकफुट पर आई मुनीर की फौज, पीठ दिखाकर औंधे मुंह भागी सेना, बलोच आर्मी ने कई पुलिस चैकियों पर किया कब्जा

बैकफुट पर आई मुनीर की फौज, पीठ दिखाकर औंधे मुंह भागी सेना, बलोच आर्मी ने कई पुलिस चैकियों पर किया कब्जा
a

admin

Jan 31, 202604:12 PM

नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलोच विद्रोहियों ने कोहराम मचा दिया है। बलोच लिब्रेशन आर्मी ने बलूचिस्तान प्रांत के कई शहरों में एक साथ हमला कर कई थानों और सरकारी भवनों पर कब्जा कर लिया है। शनिवार को को बलूचिस्तान में बलोच विद्रोहियों, विशेष रूप से बलोच लिबरेशन आर्मी के जेयंद गुट ने ऑपरेशन हेरॉफ के फेज 2 के तहत बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। बागी बलोचों ने कई पुलिस स्टेशनों पर कब्जा कर लिया है। बलोच विद्रोहियों के अचानक हमले से बैकफुट पर आई पाकिस्तान फौज को अपने पोस्ट छोड़कर भागना पड़ रहा है।

यह हमले पाकिस्तानी सुरक्षा बलों, सरकारी सुविधाओं और अन्य टारगेट पर केंद्रित थे इन हमलों को काफी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि 12 से अधिक स्थानों पर एक साथ रिपोर्ट किए गए हैं। समाचार एजेंसियों के अनुसार विद्रोहियों ने शनिवार सुबह ही राजधानी क्वेटा में हमले सुबह करीब 6 बजे एक जबरदस्त धमाके के साथ अटैक शुरू किया जिसके बाद दो घंटे तक जोरदार गोलीबारी हुई और कई धमाके भी हुए।

बलोच बागियों ने इन जिलों में एक साथ किए हमले

बलोच बागियों ने क्वेटा के अलावा पसनी, मस्तंग, नुश्की और ग्वादर जिलों में एक साथ हमले किए हैं। बागी बंदूकों से हमले कर रहे हैं और कई स्थानों पर आत्मघाती हमले कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर स्थानीय पत्रकार इस हमले के बारे में कई दावे कर रहे हैं. एक पत्रकार के अनुसार बलूचिस्तान के कई शहरों में हथियारबंद लोगों ने कई शहरों पर कब्जा कर लिया है. मस्तुंग में विद्रोहियों ने पुलिस स्टेशन और शहर पर कब्जा कर लिया है। 30 से ज्यादा कैदी फरार हैं।

क्वेटा के कई इलाकों में किया कबजा

क्वेटा में हथियारबंद लोगों ने कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है। ग्वादर में हमले की खबर है। कलात में भी झड़पें जारी हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर अरब न्यूज को बताया कि बागियों ने शहर में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और दूसरी कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने उन्हें रोक दिया।

बागियों ने सरयाब रोड पर पुलिस मोबाइल पर किया हमला

उन्होंने कहा, बागियों ने सरयाब रोड पर एक पुलिस मोबाइल पर हमला किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने क्वेटा शहर में विद्रोहियों से लड़ाई जारी रखे हुए है, अभी भी एक क्लीयरेंस ऑपरेशन चल रहा है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के एक रिपोर्टर के मुताबिक हमले के बाद क्वेटा, सिबी और चमन में मोबाइल फोन सर्विस तो काम कर रही थीं, लेकिन डेटा सर्विस बंद कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर और स्वास्थ्य सचिव मुजीबुर रहमान के निर्देशों पर पूरे प्रांत के सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी लगा दी गई।

दस शहरों में एक साथ हमले

द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार बलूच लिबरेशन आर्मी ने शनिवार को अपने कमांडर-इन-चीफ बशीर जेब बलूच का एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने बलूच लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने और पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष के उस निर्णायक दौर में शामिल होने की अपील की है। इस हमले को उन्होंने निर्णायक दौर बताया है।

उन्होंने यह घोषणा भी की कि ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण के तहत बलूचिस्तान के ष्दस शहरों में एक साथ हमले शुरू किए गए हैं। वीडियो में बशीर जेब बलूच हथियारबंद लड़ाकों के साथ दिखाई देते हैं और अपना संदेश ब्राहुई और बलूची दोनों भाषाओं में दे रहे हैं।

बीएलए चीफ ने चेतावनी दी कि अगर लोग आज बाहर नहीं आए और ऑपरेशन हेरोफ में हिस्सा ले रहे भाइयों और बहनों के साथ खड़े नहीं हुए, तो इतिहास उनकी हार दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी जान देते हैं और जो लोग जान लेते हैं, वे ही इतिहास लिखते हैं। उन्होंने कहा, हम चरमपंथी नहीं हैं, लेकिन जब बात हमारी जमीन और हमारे देश की आती है, तो हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हमने किसी दूसरे देश पर कब्जा नहीं किया हैय बल्कि हम पर कब्जा किया गया है। हमारी लड़ाई न्याय के लिए लड़ाई है।

48 घंटे में 70 विद्रोहियों को मारने का दावा

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के राजनीतिक और मीडिया मामलों के विशेष सलाहकार शाहिद रिंद ने एक्स पर कहा कि पिछले दो दिनों में प्रांत भर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग जगहों पर 70 से ज्यादा विद्रोहियों को मार गिराया है।

रेलवे ट्रैक मिली आईईडी एंटी टैंक माइन और विस्फोटक बरामद

पुलिस ने बताया कि बलूचिस्तान के नसीराबाद जिले में एक रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली है। नसीराबाद के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस असदुल्लाह नासिर ने एक बयान में कहा, रबी पुल के पास रेलवे लाइन पर एक एंटी-टैंक माइन और विस्फोटक सामग्री मिली है। उन्होंने आगे कहा, पुलिस, एफसी और स्पेशल ब्रांच ने समय पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है। एसएसपी नासिर के अनुसार बरामद चीजों में आधा किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, पेट्रोल और एक लोहे की रॉड शामिल थी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder