Latest News

नई दिल्ली। भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से अफ्रीका दौरे पर रहेंगी। वे शनिवार को अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगी जाएंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की दोनों देशों की पहली यात्रा होगी। यही वजह है कि इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है।
अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इसके अलावा, वह दोनों देशों की संसदों को भी संबोधित करेंगी और प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके साथ ही वह लुआंडा और गबोरोन में प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगी।
भारत का पहला राष्ट्राध्यक्ष जाएगा अंगोला और बोत्सवाना
विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने कहा, राष्ट्रपति 8 से 13 नवंबर तक अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की अंगोला और बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय की तरफ से आगे कहा गया, अफ्रीका के साथ भारत का जुड़ाव बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक और विकास साझेदारी समेत सभी प्रमुख क्षेत्रों में संबंध गहरे हो रहे हैं।
यह बोले सचिव दलेला
सचिव दलेला ने कहा कि भारत की अफ्रीका नीति 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित 10 सिद्धांतों द्वारा निर्देशित है। भारत-अफ्रीका फोरम समिट सहयोग के लिए एक व्यापक रूपरेखा के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा, हाल के वर्षों में अफ्रीका में 17 नए मिशनों के खुलने के साथ भारत की राजनयिक उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
Advertisement

Related Post