Download App

Latest News

सीएम ने देखी ‘चलो जीते हैं’ मूवी : पीएम मोदी के बचपन से है प्रेरित , मोहन ने मुक्त कंठ से की फिल्म की सराहनासीएम ने कटनी को 233 करोड़ की सौगात : बोले- अब कटनी बनेगा कनकपुरी, देश इकोनॉमी में देगा अहम यागदानलक्ष्य भेदने के लिए अनुकूल थी 7 मई की रात : आपरेशन सिंदूर पर बोले सीडीएस, स्कूली बच्चों से संवाद कर फौज में आने किया प्रेरितडांसिंग कॉप कान्स्टेबल लाइन अटैच : महिला के गंभीर आरोप पर हुआ एक्शन, जानें क्या है पूरा मामलादर्शकों को झटका : कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से दीपिका पादुकोण बाहर, मेकर्स ने किया कंफर्मचामोली में कुदरत का सितम : आधी रात बादलने से मबले में समा गए तीन गांव-गौशालाएं और जिंदगियांगोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीदों को सीएम ने किया नमन : पिता-पुत्र की वीरता को भी याद, बोले- वे अपने संस्कारों पर सदैव अडिग रहेAyurveda : पैकेज्ड फूड नहीं, फल हैं असली पावरहाउस! आयुर्वेद से जानें खाने का सही तरीकाआनलाइन डिलीट नहीं हो सकता वोटर का नाम : राहुल ने बनाई गलत धारणा, ईसी ने आरोपों को सिरे से किया खारिजNDA जितना मजबूत होगा, बिहार उतना ही समृद्ध होगा : सासाराम में शाह की हुंकार, लालू फैमिली पर बोला जुबानी हमला

भारत-अमेरिका की दोस्ती में दरार : भारत और ब्राह्मणों से जुड़े बयान पर घिरे पीटर नवारो, एक्स 'फैक्ट चेक' ने दिखाया आईना

Featured Image

Author : admin

पब्लिश्ड : 07-09-2025 06:20 PM

अपडेटेड : 07-09-2025 12:50 PM

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो रविवार को उस समय भड़क गए, जब रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर निशाना साधने वाले उनके पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कम्युनिटी नोट से फ्लैग कर दिया गया।

हालांकि, इस बार एक्स यूजर्स की कम्युनिटी ने नवारो की बातों का फैक्ट चेक किया। कम्युनिटी नोट के मुताबिक तेल व्यापार 'केवल लाभ के लिए नहीं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा के लिए' था। यह भी कहा गया कि यह किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं करता है। दरअसल, नवारो ने रूस के साथ भारत के व्यापार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि दोनों देशों के बीच तेल व्यापार 'केवल लाभ/राजस्व' के लिए था।

नवारो ने कहा था, ब्राह्मण भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफा कमा रहे हैं।'' नोट में यह भी कहा गया, भारत पर कुछ टैरिफ हैं, लेकिन अमेरिका का उसके साथ सेवाओं में व्यापार अधिशेष है। अमेरिका ने भी रूस से कुछ वस्तुओं का आयात जारी रखा है, जो पाखंड है। कम्युनिटी नोट 'बकवास' बताते हुए नवारो ने सोशल मीडिया पोस्ट में दुष्प्रचार को जगह देने के लिए एलन मस्क पर जुबानी हमला बोला और एक बार फिर भारत पर रूस के साथ तेल व्यापार से मुनाफा कमाने की बात दोहराई।

नवारों ने एलन मस्क पर भी किया था वार

नवारो ने एक्स पर पोस्ट किया, वाह, एलन मस्क लोगों की पोस्ट में दुष्प्रचार को जगह दे रहा है। नीचे दिया गया घटिया नोट बस यही है। भारत रूस से सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए तेल खरीदता है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण से पहले उसने कोई तेल नहीं खरीदा था। भारत सरकार की स्पिन मशीन तेजी से आगे बढ़ रही है। यूक्रेनियों को मारना बंद करो। अमेरिकियों की नौकरियां छीनना बंद करो। शुक्रवार को अमेरिका के स्थानीय समयानुसार एक्स पर एक पोस्ट में नवारो ने 'वाशिंगटन पोस्ट' के एक लेख के जवाब में टिप्पणी की, जिसमें भारत के साथ संबंध सुधारने को लेकर ट्रंप प्रशासन के परस्पर विरोधी प्रयासों का वर्णन किया गया था।

भारत को खोने वाले बयान से पलटे ट्रंप

ट्रंप चीन के हाथों भारत को 'खोने' वाली अपनी पिछली टिप्पणी से पीछे हटते नजर आए थे। शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा था, मैं प्रधानमंत्री मोदी का हमेशा दोस्त रहूंगा। ट्रंप ने पीएम मोदी को 'महान प्रधानमंत्री' कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री इस समय जो कर रहे हैं, वह मुझे पसंद नहीं आ रहा है, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है।

पीएम ने भी ट्रंप को दिया जवाब

इस टिप्पणी के कुछ घंटे बाद शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''वह राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं की सराहना करते हैं और उनका पूरा सम्मान करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को नवारो के भारत विरोधी लगातार हमलों को खारिज करते हुए उनकी टिप्पणियों को 'गलत और भ्रामक बयान' करार दिया था।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder