Download App

Latest News

बिहार का चुनावी रण : पीके की दूसरी लिस्ट में 65 नाम, इसमें 14 ओबीसी और 10 सामान्य उम्मीदवार अनुपम खेर ने शुरू की डांस क्लास : तौबा तौबा पर सीखा हुक स्टेप, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियोममता के बंगाल में महिलाएं असुरक्षित : बांसुरी ने दीदी पर साधा निशाना, कहा- सारा दोष पीड़ितों पर ही मढ़कर दे रहीं असंवेदनशीलता का परिचय तीर्थनगरी में सैकडों तांबे के लोटे मिलने से मचा हड़कंप : देखन के लिए टूटा लोगों का हुजूम, पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच, जानें क्या है पूरा मामलाभारत-वेस्टइंडीज टेस्ट : शाई होप के नाम अनचाहा रिकार्ड, 59 पारियों के बाद नसीब हुआ 3 अंकों का निजी स्कोर, दूसरे पायदान पर हैं गेलसेहत : रात के खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहतमंद सुबहस्वदेशी पर सिंधिया का बड़ा बयान : कहा- अमे भारत को बनाना है आत्मनिर्भरदिलीप बिडकाॅनः : शिवराज के करीबी दिलीप सूर्यवंशी के ठिकानों पर IT की रेड, शेयर प्राइसिंग में गड़बड़ी मामले में एक्शनदक्षिण अफ्रीका : जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश, रांची के युवक की मौत, अधूरा रह गया परिवार का सपना विषैली कोल्ड्रिफ सिरप : मप्र में 25 मासूमों को निगलने वाली श्रीसन फार्मास्युटिकल्स का लाइसेंस रद्द, कंपनी में ताला लगाने का भी आदेश जारी

दक्षिण अफ्रीका : जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश, रांची के युवक की मौत, अधूरा रह गया परिवार का सपना

Featured Image

Author : admin

पब्लिश्ड : 13-10-2025 02:03 PM

अपडेटेड : 13-10-2025 08:33 AM

रांची। दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया है। इस दर्दनाक हादसे कमें रांची के युवक पीयूष पुष्प की मौत हो गई। 20 वर्षीय पीयूष रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के निवासी और रांची स्थित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टीएन साहू के पुत्र थे।

बताया गया कि ट्रेनिंग के दौरान विमान उड़ाते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पीयूष को जोहानसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पीयूष दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट में पायलट ट्रेनिंग ले रहा था। कुछ महीने पहले ही उसने इस कोर्स में दाखिला लिया था और उसका सपना था कि ट्रेनिंग पूरी कर देश लौटकर पायलट बने। इंस्टीट्यूट की ओर से रविवार देर रात विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु की सूचना परिवार के लोगों को दी गई।

पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

होनहार युवक की मौत से माता-पिता और परिजन गहरे शोक में हैं। जोहानसबर्ग में भारतीय दूतावास के माध्यम से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीयूष रांची स्थित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली का पूर्व छात्र था। परिजनों के अनुसार, वह बचपन से ही विमानन क्षेत्र में करियर बनाने को लेकर बेहद उत्साही था। पीयूष ने हाल ही में अपने पिता से बात करते हुए कहा था कि वह जल्द ही फ्लाइंग सर्टिफिकेट हासिल कर लेगा। दुर्घटना कैसे और किन वजहों से हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

इलाके में शोक की लहर

उसके निधन की खबर मिलते ही अरगोड़ा लाजपत नगर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसी, शिक्षक और सहपाठी बड़ी संख्या में साहू परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीयूष एक होनहार, मेधावी और अनुशासित छात्र था।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder