Latest News

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के सबसे बड़े शहर और इकोनॉमिक हब जोहान्सबर्ग में 22 और 23 नवंबर को जी20 लीडर्स समिट आयोजित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर शुक्रवार को समिट में शामिल होने के लिए जोहान्सबर्ग रवाना हो गए हैं। समिट के दौरान, जी20 लीडर्स और प्रधानमंत्री मोदी जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।
पीएम के दौरे से पहले एक बयान में कहा गया, यह एक खास समिट होगा क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला जी20 समिट होगा। बता दें कि 2023 में जी20 की भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान, अफ्रीकन यूनियन जी20 का सदस्य बना था।
पीएम मोदी ने कहा कि यह समिट दुनिया भर के जरूरी मुद्दों पर बात करने का एक मौका होगा। इस साल के जी20 की थीम एकजुटता, समानता और स्थिरता है, जिसके जरिए साउथ अफ्रीका ने नई दिल्ली, भारत और रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में हुए पिछले समिट्स के नतीजों को आगे बढ़ाया है। मैं समिट में वसुधैव कुटुम्बकम और एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य के हमारे विजन के हिसाब से भारत का नजरिया पेश करूंगा।
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी20 समिट में शामिल होने जा रहा हूं। यह एक खास समिट है क्योंकि यह अफ्रीका में हो रहा है। वहां कई ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा होगी। समिट के दौरान दुनिया के कई नेताओं से मिलेंगे।
तीन सेशन के टाइटल हैं
इनक्लूसिव और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ, जिसमें कोई पीछे न छूटेरू हमारी इकॉनमी बनानाय ट्रेड की भूमिकाय डेवलपमेंट और कर्ज के बोझ के लिए फाइनेंसिंगय एक मजबूत दुनिया- जी20 का योगदानः डिजास्टर रिस्क में कमीय क्लाइमेट चेंजय सही एनर्जी ट्रांजिशनय फूड सिस्टम और सभी के लिए एक सही और न्यायपूर्ण भविष्यरू जरूरी मिनरल्सय अच्छा कामय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।
टाइमलाइन अपडेट
Advertisement

Related Post