Download App

Latest News

सीएम ने वर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन, : समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर हुआ पब्लिशशाहरुख खान का एजेंडा हिंदू विरोधी : हनुमानगढ़ी के संत ने देवकीनंदन ठाकुर के बयान का किया समर्थन, कहा- उन्होंने हिन्दुओं के बारे में भी नहीं सोचालैक्टिक एसिड से भरपूर कच्चा दूध : त्वचा को अंदर से साफ करने में करे मददटी-20 विश्व कप में मिशेल मार्श करेंगे कप्तानी : ऑस्ट्रेलिया ने टीम का किया ऐलान, चयनकर्ताओं ने इंजर्ड खिलाड़ियों पर भी जताया भरोसामोहब्बत नहीं, मौत का जश्न है आज मेरे पिया घर आवेंगे : जानें कैलाश खेर के गाने की इनसाइड स्टोरी

यूक्रेन वार जीतेगा रूस : पुतिन ने मोर्चें में तैनात अपने जांबाजों पर जताया भरोसा, नए साल के पहले दिन जेलेंस्की को दिया सख्त संदेश

पुतिन ने मोर्चें में तैनात अपने जांबाजों पर जताया भरोसा, नए साल के पहले दिन जेलेंस्की को दिया सख्त संदेश
a

admin

Jan 01, 202612:49 PM

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को मोर्चे पर लड़ रहे अपने सैनिकों से कहा कि रूस को पूरा भरोसा है कि वह यूक्रेन युद्ध में जीत हासिल करेगा। यह युद्ध एक और साल में प्रवेश कर चुका है और इसके खत्म होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं। नए साल के मौके पर दिए गए छोटे से संदेश में पुतिन ने युद्ध में शामिल सैनिकों को देश का नायक बताया। नए साल पर यह संदेश रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कमचटका से सबसे पहले प्रसारित हुआ। यह जानकारी द मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट में सामने आई।

पुतिन ने अपने सैनिकों और कमांडरों से कहा कि देश को आप पर भरोसा है और जीत हमारी होगी। यह संदेश ऐसे समय प्रसारित किया गया जब रूस एक लंबे और महंगे संघर्ष की पृष्ठभूमि में अपनी मुख्य सार्वजनिक छुट्टी मना रहा था। इस युद्ध में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि रूस और यूक्रेन, दोनों तरफ सैन्य हताहतों की संख्या हजारों में है। वहीं, लाखों यूक्रेनी नागरिकों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

यूक्रेन के आरोपों को किया खारिज

पुतिन ने अपने नए साल के भाषण में अधिकतर समय युद्ध पर ही बात की। उन्होंने उन आरोपों का कोई जिक्र नहीं किया, जिनमें कहा गया था कि यूक्रेन ने उनके एक आवास पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की थी। यूक्रेन ने इन आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया है। 31 दिसंबर को पुतिन के रूस की सत्ता में आने के 26 साल भी पूरे हो चुके हैं।

कूटनीतिक स्तर पर हलचल तेज

इधर, कूटनीतिक स्तर पर भी हलचल तेज हुई है। अमेरिका की अगुवाई में हाल के हफ्तों में बातचीत की कोशिशें बढ़ी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की के छह जनवरी को फ्रांस में सहयोगी देशों के नेताओं के साथ एक शिखर बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले उनकी मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ्लोरिडा में हुई थी।

शर्तों पर नरमी लाने को तैयार नहीं रूस

इन प्रयासों के बावजूद, रूस ने अभी तक यह संकेत नहीं दिया है कि वह अपनी शर्तों में कोई नरमी लाने को तैयार है। यूरोपीय संघ ने बुधवार को रूस पर बातचीत को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। यह आरोप तब लगा, जब रूस ने कहा कि यूक्रेन ने नोवगोरोद क्षेत्र में स्थित पुतिन के झील किनारे वाले आवास पर हमला करने की कोशिश की थी। यूक्रेन ने इन दावों को मनगढ़ंत बताया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने ड्रोन गिराने का वीडियो किया शेयर

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें गिराए गए एक ड्रोन को दिखाया गया है। मंत्रालय का दावा है कि यह उन 91 यूक्रेनी ड्रोन में से एक था, जो कथित तौर पर पुतिन से जुड़े एक आवास पर हमले में शामिल थे। यूक्रेन ने इसे झूठ बताया है। वहीं, इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास ने कहा कि रूस के ये दावे शांति वार्ता से ध्यान भटकाने की जानबूझकर की गई कोशिश हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
यूक्रेन वार जीतेगा रूस : पुतिन ने मोर्चें में तैनात अपने जांबाजों पर जताया भरोसा, नए साल के पहले दिन जेलेंस्की को दिया सख्त संदेश