Download App

Latest News

'दो भाषाओं में एक साथ शूट करना आसान नहीं' : सई मांजरेकर ने साझा किया 'द इंडिया हाउस' का अनुभवजैसलमेर में साल का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यासः : पाक सीमा पर एयर फोर्स दिखाएगी ताकत, आपरेशन सिंदूर की तर्ज पर 27 को गरजेंगे फाइटर जेटसिद्धिविनायक मंदिर : टी20 वर्ल्ड कप से पहले बप्पा की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच, भारत के सफल होने की कामनाझारंखड में जंगली हाथियों का कहर : बोकारों में एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला, सभी की मौत, इलाके में फैली दहशत

सर्राफा बाजार में मुनाफा वसूली : चांदी की चमक फिर पड़ी फीकी, 3000 सोना भी लुढ़का

चांदी की चमक फिर पड़ी फीकी, 3000 सोना भी लुढ़का
a

admin

Feb 05, 202604:06 PM

मुंबई। बीते कुछ दिनों से कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। एक ओर जहां आसमान छू रही चांदी 25000 रुपए टूटकर 2,40,125 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना 3 हजार लुढ़कर 1.50 लाख पर पहुंच गया है।

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन यानी 4 फरवरी को तेज उछाल आया था। चांदी करीब 2.98 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार चांदी की कीमत 14,300 रुपये उछलकर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,400 रुपये चढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दोनों धातुओं में यह उछाल टैक्स सहित कीमतों में दर्ज किया गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज सर्राफा बाजार में चांदी 30,230 रुपए गिरकर 2,52,232 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,613 रुपए कम होकर 1,53,012 रुपए पर आ गया है। मुनाफा वसूली के कारण सोने-चांदी की कीमत में गिरावट है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी सोना-चांदी की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ने से पीली धातु में जोरदार उछाल आया।

स्पॉट गोल्ड 2.8 फीसदी की तेजी के साथ 5,076.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोने में 5.9 फीसदी की छलांग लगी थी, जो नवंबर 2008 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। पिछले गुरुवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई 5,594.82 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3 फीसदी चढ़कर 5,097.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।

चांदी की कीमतों में भी तेज उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती आई। स्पॉट सिल्वर 5ः बढ़कर 89.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 121.64 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक गई थी, लेकिन शुक्रवार को एक ही सत्र में 27 फीसदी की रिकॉर्ड गिरावट के बाद सोमवार को यह एक महीने के निचले स्तर 71.33 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई थी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
सर्राफा बाजार में मुनाफा वसूली : चांदी की चमक फिर पड़ी फीकी, 3000 सोना भी लुढ़का