Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

सराफा बाजार में उथल-पुथल का दौर : 14000 फिर गिरे चांदी के भाव, गोल्ड के दाम भी गिरे

14000 फिर गिरे चांदी के भाव, गोल्ड के दाम भी गिरे
a

admin

Feb 06, 202611:16 AM

मुंबई। बीते एक सप्ताह से सर्राफा बाजार में उथल-पुथल का दौर जारी है। रिकार्ड स्तर को छूने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसा ही शुक्रवार को भी देखने को मिला। मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में चांदी 14 हजार रुपये टूटकर 2.27 लाख रुपये पर आ गया। वहीं गोल्ड करीब 2000 रुपये टूटकर 1.49 लाख रुपये पहुंच गया है।

सोने और चांदी में गिरावट की बड़ी वजह ग्‍लो‍बल लेवल पर आई भारी गिरावट है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार कॉमेक्‍स पर चांदी गुरुवार को 20 फीसदी तक टूट गया, जिसका असर शुक्रवार को एमसीएक्‍स पर दिखाई दे रहा है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 30,300 रुपये सस्ती होकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना 4,500 रुपये की गिरावट के साथ 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्या रहा भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचने और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी के संकेतों के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में लेन-देन करने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे मांग पर असर पड़ा।

स्पॉट गोल्ड की कीमत 2.5% गिरकर 4,838.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जो सत्र की शुरुआत में बने करीब एक सप्ताह के उच्च स्तर से फिसल गई। अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.9ः टूटकर 4,855.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। चांदी में गिरावट और भी तीखी रही। स्पॉट सिल्वर की कीमत 14.9% लुढ़ककर 74.94 डॉलर प्रति औंस रह गई। गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही चांदी ने 121.64 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder