Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

हरियाणा की आधी आबादी के लिए खुशखबरी : 25 सितंबर से हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, सीएम सैनी का ऐलान, पहले चरण में इन्हें मिलेगा लाभ

25 सितंबर से हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, सीएम सैनी का ऐलान, पहले चरण में इन्हें मिलेगा लाभ
a

admin

Aug 28, 202510:01 PM

चंडीगढ़। हरियाणा की आधी आबादी के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का ऐलान किया है। लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 25 सितंबर से होगी। सीएम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि पहले चरण में 1 लाख से कम आय वाले परिवारों को शामिल किया जाएगा। अगले चरण में अन्य परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा।

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैबिनेट ने महिलाओं के सम्मान के लिए 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी' योजना लागू करने का फैसला लिया है। 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर योजना की शुरूआत की जाएगी। सीएम सैनी ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, जिन बहनों की उम्र 23 साल या उससे अधिक होगी, वे सभी योजना की पात्र होंगी। विवाहित या अविवाहित दोनों को इसका लाभ मिलेगा। योजना के लाभ के लिए महिलाओं का पिछले 15 साल से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।

परिवार की हर महिला को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि एक परिवार में महिलाओं की संख्या को लेकर कोई संख्या तय नहीं है। अगर एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो तीनों को लाभ मिलेगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी महिला को पहले से चल रही किसी सरकारी योजना के तहत 2100 रुपए से अधिक की राशि मिल रही है, तो उसे 'लाडो लक्ष्मी' योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

ऐसी महिलाओं को मिलेगा योजना का अतिरिक्त लाभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि स्टेज-3 और स्टेज-4 कैंसर पीड़ित मरीजों के अलावा 54 दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिलाओं को अगर पेंशन मिल रही है तो उन्हें 'लाडो लक्ष्मी' योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले चरण में 19 से 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। अगले 7 दिनों में योजना का गजट नोटिफिकेशन जारी होगा और एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder