Download App

Latest News

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : रायपुर-बिलासपुर NH पर बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 30 से अधिक घायल, मृतकों की हुई शिनाख्तWest Bengal SIR : दीदी ने ECI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- आनी चाहिए शर्मबालाकुमारी हिल्स: : प्रकृति नजारों के साथ मिलेगा भक्ति का अनूठा संगम, खुद को हील करने के लिए है बेस्ट जगहगिद्ध गणना : शुरुआती रुझान मप्र को गिद्ध स्टेट बनाने के दे रहे संकेत, अप्रैल-मई में दूसरे चरण की गिनती में साफ होगी तस्वीर

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : रायपुर-बिलासपुर NH पर बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 30 से अधिक घायल, मृतकों की हुई शिनाख्त

रायपुर-बिलासपुर NH पर बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 30 से अधिक घायल, मृतकों की हुई शिनाख्त
a

admin

Mar 06, 202604:12 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सिमगा के पास एक यात्री बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकों में बेमेतरा निवासी दशरथ साहू (80), बेमेतरा निवासी त्रिवेणी साहू (62), बेतर निवासी राधिका निर्मलकर (24), खुशी साहू (02) और एक 18 वर्षीय युवती शामिल है। हादसे की वजह ट्रक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। हालांकि हादसे के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की एक बस शुक्रवार सुबह 11 बजे दरचुरा के पास सवारी उठाने के लिए धीमी हुई। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और इसमें बैठे 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद घायलों को तुरंत पास के सीएचसी सिमगा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया था। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। साथ ही, एक बच्ची भी इस हादसे की चपेट में आ गई। अब तक हादसे में मृतकों की कुल संख्या पांच बताई जा रही है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder