Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

मेरठ में दिल दहलाने वाला हादसा : व्यापारी के घर में भड़की आग से 6 जिंदा जले, इसमें 5 मासूम बच्चे और एक महिला शामिल

व्यापारी के घर में भड़की आग से 6 जिंदा जले, इसमें 5 मासूम बच्चे और एक महिला शामिल
a

admin

Feb 24, 202611:39 AM

मेरठ। उत्तरप्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना में एक व्यापारी के मकान में भीषण आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए हैं। इसमें 5 मासूम बच्चे और एक महिला शामिला है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी तब घर के पुरुष नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसपी और डीएम मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

मोहम्मद फारुख ने बताया, वह नमाज पढ़ने गए थे, तभी पड़ोसी से घर में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि परिवार को अस्पताल लाया गया है। यहां पहुंचकर पता चला कि मेरी बेटी की मौत हो गई है। इसके अलावा भाई की पत्नी रुखसार, भतीजा अकदस और दो जुड़वा बेटियों अनामिका-इनाया की मौत हो गई।

शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका

एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया, “सोमवार शाम करीब 8ः49 बजे लिसाड़ी गेट इलाके में हमें हाजी इकबाल के घर में आग लगने की सूचना मिली। तीन मिनट के भीतर ही 112 नंबर की आपातकालीन गाड़ी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद अन्य अधिकारी और दमकलकर्मी भी आ गए। घर में फंसे सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने 1 महिला और 5 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल महिला का इलाज चल रहा है। अभी तक शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका है। बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड द्वारा जांच की जा रही है। ”

जांच जारी, रिपोर्ट का इंतजार

जिला मजिस्ट्रेट वीके सिंह ने बताया, किदवई नगर, लिसाड़ी गेट स्थित एक आवासीय मकान में आग लग गई और इसकी सूचना हमें रात करीब 9 बजे मिली। आग लगने के कारण की जांच विद्युत विभाग और अग्निशमन विभाग दोनों ने की है। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि आग किसी विद्युत उपकरण के कारण लगी होगी और संभवतः घर में रखे कपड़ों तक फैल गई होगी। विस्तृत जांच अभी जारी है और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।

परिवार ने सहायता लेने से किया इनकार

सपा विधायक रफीक अंसारी कहते हैं, हमने परिवार की मदद करने की कोशिश की, लेकिन परिवार ने किसी भी प्रकार की सहायता लेने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि उन्हें मदद की जरूरत नहीं है और वे सब कुछ खुद ही संभालना चाहते हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder