Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

मप्र से लेकर दिल्ली तक आग का तांडव, : साध नगर में बहुमंजिला इमारम में भड़की भीषण आग, सात की मौत, इनमें तीन बच्चे, धुआं बना मौत का कारण

साध नगर में बहुमंजिला इमारम में भड़की भीषण आग, सात की मौत, इनमें तीन बच्चे, धुआं बना मौत का कारण
a

admin

Mar 18, 202601:11 PM

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के इंदौर के बाद दिल्ली पालम इलाके से आग की दर्दनाक खबर सामने आ गई है। यहां के साध नगर में बुधवार सुबह सात बजे एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि इंदोर में भी ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां के तिलक नगर क्षेत्र में एक तीन-मंजिला घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट पर धमाके के बाद आग भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जल गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 7 बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान से शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। इमारत में कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोर थे, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर रिहायशी फ्लैट बने हुए थे। आग के साथ फैले घने धुएं के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

दमकल कर्मियों ने कई को निकाला सुरक्षित

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत से कूद गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। बताया जा रहा है कि घटना के समय अधिकांश लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।

सीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

इस हादसे पर रेखा गुप्ता ने गहरा दुख जताते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग मिलकर राहत कार्य में जुटे हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। वहीं, तरनजीत सिंह संधू ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। यह हादसा एक बार फिर शहरी इलाकों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder