Download App

Latest News

शाहबाज खान : संगीत से दूरी, अभिनय से दोस्ती, इंदौर के अभिनेता का अनोखा सफरलोक निर्माण के खराब कामों पर सख्ती : ब्लैकलिस्ट होंगे ठेकेदार, अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई, सात जिलों में किया निरीक्षण अमले को शस्त्र से सशक्त नहीं बना पाया वन विभाग : डंडे के भरोसे जंगलों की सुरक्षा को मजबूर अमला, परिणामः न रूका अतिक्रमण और न ही वन्यप्राणियों का शिकार

छत्तीसगढ़ः मक्के की आड़ में नशे की खेती! : आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने उठाया, विधानसभा में भी गूंजा करोड़ की अवैध अफीम का मुद्दा

आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने उठाया, विधानसभा में भी गूंजा करोड़ की अवैध अफीम का मुद्दा
a

admin

Mar 09, 202604:28 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अफीम की अवैध खेती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी से निलंबित आरोपी नेता विनायक ताम्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस दौरान लगभग 14 लाख अफीम के पौधों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार इस अवैध खेती की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये आंकी गई है।

दरअसल ग्राम समोदा और झेनझरी के बीच स्थित फार्महाउस से करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। खेत से करीब 14 लाख 30 हजार पौधे बरामद किए गए हैं। जब्त पौधे की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए आंकी गई है। जांच में सामने आया है कि राजस्थान के मजदूर ही काम संभाल रहे थे। इसके अलावा आरोपियों ने सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे। फार्महाउस के चारों ओर गेट लगाए गए थे, जिससे आम लोगों का अंदर जाना लगभग असंभव था।

शनिवार को कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार मक्का और ज्वार के पौधों की आड़ में अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं तीसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। उधर भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती के बाद प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी ग्राम समोदा में खेत का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस खेत में अफीम की खेती की जा रही है, वह भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की जमीन बताई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जिले में पहली बार इस तरह की अफीम की खेती सामने आई है और यह जांच का विषय है कि यह खेती कब से की जा रही थी।

वहीं अफीम की अवैध खेती को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है३ खैरागढ़ में जिलाध्यक्ष कोमल साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी अंबेडकर चैक पर एकत्रित हुए, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झूमाझटकी भी हुई।

इधर अवैध अफीम का मुद्दा कांग्रेस ने आज विधानसभा सत्र के दौरान भी उठाया३इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समोदा में अवैध अफीम की खेती विनायक ताम्रकार द्वारा की जा रही थी और यह प्रशासन के संरक्षण में हो रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर इस खेती को बढ़ावा देना चाहती है।

इधर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने के बाद हर अपराध पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अफीम खेती के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी इस अपराध में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समोदा अफीम कांड को लेकर प्रदेश की राजनीति अब गरमा गई है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है, वहीं सरकार कार्रवाई का हवाला देकर आरोपों को खारिज कर रही है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
छत्तीसगढ़ः मक्के की आड़ में नशे की खेती! : आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने उठाया, विधानसभा में भी गूंजा करोड़ की अवैध अफीम का मुद्दा