Latest News

भोपाल। रसोई गैस आपूर्ति में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन की तरफ से रविवार को एजेंसी खोले रखने के आदेश को कुछ डीलरों ने ताक रखा। उन्होंने को अपनी एजेंसिंया बंद रखीं। इसकी शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए रविवार को ही एजेंसियां खुलवाई। संबंधित डीलरों को सख्त चेतावनी भी दी। इससे पहले भोपाल कलेक्टर ने ईरान और इराइल संघर्ष की वजह से घरेलू गैस की आपूर्ति में आ रही बाधाओं को देखते हुए डीलर्स को आदेशित किया था कि घरेलू गैस बांटने के लिए अपनी एजेंसियां रविवार को खुली रखें।
एजेंसियों के बाहर ग्राहकों ने किया इंतजार
भोपाल में चांदबड़ स्थित आर्य गैस एजेंसी और जिंसी चैराहा स्थित प्रदीप गैस एजेंसी पर लोग सिलेण्डर के लिए पहुंचे तो दोनों ही जगह ताला लगा मिला। लोगों ने हंगामा भी किया और मीडिया-सोशल मीडिया पर भी इन बंद एजेंसियों के फोटो जारी किए। कुछ अन्य एजेंसियों पर भी सिलेण्डर नहीं मिलने की शिकायत लोगों ने अधिकारियों से की।
बुकिंग-आपूर्ति में सिर्फ तीन हजार का अंतर
रविवार से भोपाल में गैस सिलेण्डर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई। यह विगत एक सप्ताह से बंद थी। लोगों ने रविवार को बड़ी संख्या में सिलेण्डर की ऑनलाइन बुकिंग की।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार शनिवार शाम तक गैस सिलेण्डर की ऑफलाइन बुकिंग कुल 14 हजार थी और 11 हजार सिलेण्डर प्रदाय किए गए। इस तरह कुल 3 हजार सिलेण्डर की पेंडेंसी थी।
कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर जारी किया था यह संदेश
श्एलपीजी की उपलब्धता के संबंध में भोपाल वासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना-भोपाल जिले में घरेलू एलपीजी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने कल रविवार को भी सभी गैस एजेंसी खुली रहेंगी। और नियमित दिनों की तरह नियमानुसार वितरण किया जाएगा। उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने दिए निर्देश। नागरिकों को घबराने या अतिरिक्त सिलेण्डर जमा करने की आवश्यकता नहीं है।्य सोशल मीडिया पर कलेक्टर के इस की लोगों ने सराहना भी की।लेकिन दोपहर बाद तक कुछ गैस एजेंसियों के ताले नहीं खुले और लोग एजेंसियों के बाहर इंतजार करते देखे गए।
Advertisement
