Latest News

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह उनका राजनीतिक नहीं, बल्कि निजी जीवन है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पल्लवी से शादी के फोटो वायरल होने के बाद तीन महिलाएं और उनकी पत्नी बनकर सामने आ गई है। जो चर्चा का विषय बन गया है।
सोमवार को शिखा जोशी नाम की महिला सामने आईं। जिसने खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताया। वहीं एक अन्य महिला नम्रता जोशी ने भी खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताया है। ऐसे में अब सवाल है कि दीपक जोशी की असली पत्नी कौन है। दीपक जोशी की पहली पत्नी श्रीमती विजया जोशी का 2021 में कोराना की वजह से निधन हो चुका है।
बेहद सागी भरे अंदाज में दीपक जोशी ने पल्लवी से की शादी
दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक, दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना की शादी 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में बेहद सादगी भरे अंदाज में हुई। शादी की तस्वीरें सबसे पहले पल्लवी राज सक्सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस नेता बृजेंद्र शुक्ला ने इन्हीं तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट कर दीपक जोशी को बधाई दी, जिसके बाद यह मामला सार्वजनिक चर्चा में आ गया।
नम्रता-शिखा ने भी पत्नी होने का ठोका दावा
इसके बाद नम्रता जोशी और शिखा जोशी ने भी दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा ठोंक दिया। तीन पत्नियों के भंवर में फंसे दीपक जोशी के पक्ष शिखा जोशी खुलकर उतर आई हैं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को एक सोची-समझी साजिश और हनी ट्रैप करार दिया है। उन्होंने कहा कि पति निर्दोष हैं और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। वह इस मामले को कानूनी अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शिखा ने पल्लवी सक्सेना और नम्रता जोशी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह पूरा विवाद योजनाबद्ध तरीके से रचा गया है। शिखा का दावा है कि पल्लवी और नम्रता आपस में गहरी दोस्त हैं।
दोनों परिवारों की मौजूदगी में लिए फेरेः पल्लवी
शादी को लेकर दीपक जोशी सोमवार को अपना पक्ष रखने वाले थे, लेकिन इससे पहले पल्लवी राज सक्सेना ने मीडिया में कहा कि मेरी दीपक जोशी से शादी नेहरू नगर आर्य समाज मंदिर में 4 दिसंबर 2025 को हुई है। शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। दोनों परिवारों के लोग शामिल थे। मेरे माता-पिता ने मेरा कन्यादान किया है। दीपक की पहले से दो पत्नियों की जानकारी उन्हें पहले से नहीं थी। एक महिला बता रही है कि वो 2016 से विवाहित थी।
Advertisement
