Download App

Latest News

बंदूक नहीं, कला का सहारा लिया... : अशोक पंडित ने कश्मीरी फिल्म बट्ट कोच की तारीफ में पढ़ी कसीदें, दीं शुभकामनाएंबामुलाहिजा : दिल्ली दौरे से चर्चाएं गर्म, हाजिरी पर सख्ती से खुली तरकीब फैक्ट्री, ग्वालियर की अदावत और कांग्रेस की मीटिंग का नया पतालोकतंत्र का अपमान बर्दाश्त नहीं : 204 पूर्व अफसरों का राहुल गांधी पर सीधा हमला, पत्र लिख माफी मांगने की कही बातउड़द पर 600 बोनस, बनेंगे 1 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड : अन्नदाताओं के लिए सीएम का बड़ा ऐलान, गोशालाओं तक भूसा पहुंचाने ट्रॉली उपलब्ध कराएगी सरकारमप्र में अब पेंशन की प्रक्रिया होगी फेसलेस-पेपरलेस : एक अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, ऐसा करने वाला बना पहला राज्य

जेडीयू से दूरी, नई दिशा की खोज : केसी त्यागी की दिल्ली में अहम बैठक पर सबकी नजर

केसी त्यागी की दिल्ली में अहम बैठक पर सबकी नजर
a

admin

Mar 17, 202604:29 PM

पटना। राज्यसभा के चुनाव जीत जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उच्च सदन में जाने का रास्ता साफ है। इस बीच बिहार की सियासत से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल नीतीश के पुराने मित्र और जेडीयू के सीनियर नेता केसी त्यागी पार्टी से किनारा करने की तैयारी में जुट गए हैं। इस तरह के कयास तब लगने लगे जब उन्होंने जेडीयू का सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद भी केसी त्यागी ने अपनी सदस्यता रिन्यू नहीं कराई। सूत्रों की मानें तो वे राजनीति के नए रास्ते खोजने में जुट गए हैं।

सूत्रों ने दावा किया कि केसी त्यागी वे अपने कुछ राजनीतिक मित्र, शुभचिंतक और कार्यकर्ताओं के साथ 22 मार्च को दिल्ली में समान विचारधारा वाले लोगों के साथ एक बैठक आयोजित कर रहे हैं, जिसमें देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में वे आगे की रणनीति या कार्ययोजना संबंधित लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद तय करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के रूप में होती केसी की गिनती

के सी त्यागी की गिनती जदयू के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के रूप में होती रही है। इनकी गणना नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में होती रही है, लेकिन कहा जाता है कि कुछ महीनों से इनकी दूरी बढ़ गई है। के सी त्यागी ने मंगलवार इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी सार्वजनिक की है।

पार्टी से लंबे समय से दूरी बनाए हैं त्यागी

गौरतलब है कि केसी त्यागी ने लंबे समय से जदयू से दूरी बनाए रखी है। उनके बयानों को पार्टी में भी अहमियत नहीं मिल रही थी। अब तक हालांकि आधिकारिक रूप से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। अब केसी त्यागी ने स्वयं इसकी जानकारी सार्वजनिक की है कि उनकी जदयू की सदस्यता समाप्त हो गई है और उन्होंने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है। उन्होंने यह भी कहा है कि समाज के वंचित वर्गों, किसानों और कृषि से जुड़े लोगों के हितों से जुड़े व्यापक और विस्तृत वैचारिक मुद्दों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता आज भी उतनी ही दृढ़ है, जितनी पहले थी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
जेडीयू से दूरी, नई दिशा की खोज : केसी त्यागी की दिल्ली में अहम बैठक पर सबकी नजर