Latest News

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के आधार पर घोषित किया गया है। आयोग ने कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।
इस वर्ष परीक्षा में राजस्थान के अर्जुन अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल करते हुए टॉप किया है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम रहीं, जबकि तीसरा स्थान चंडीगढ़ के आकांश धुल ने प्राप्त किया है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा , भारतीय पुलिस सेवा और केंद्र सरकार की अन्य ग्रुप ‘ए’ तथा ग्रुप ‘बी’ सेवाओं में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।
सिविल सेवा की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि पर्सनैलिटी टेस्ट दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुए। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है।
सामान्य श्रेणी से 317 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सामान्य श्रेणी से 317 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से 104, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से 306, अनुसूचित जाति (एससी) से 158 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) से 73 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस प्रकार कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए अनुशंसित किया गया है।
348 उम्मीदवारों का चयन रखा गया प्रोविजनल
हालांकि आयोग ने बताया कि 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल रखा गया है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं का सत्यापन पूरा होने के बाद ही उनके चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है, जिन्हें कुछ कारणों से जारी नहीं किया गया है।
आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि सभी उम्मीदवारों के विस्तृत अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
यूपीएससी टॉपर कौन है?
क्रमांक रोलनंबर नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521 अकांश ढुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जिनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 अनन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
20 6630448 रवि राज
Advertisement
