Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

विनाशकारी बाढ़ की चपेट में पंजाब : पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण बनी आर्मी, हर मुश्किल जगह में पहुंच कर रही लोगों की मदद

पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण बनी आर्मी, हर मुश्किल जगह में पहुंच कर रही लोगों की मदद
a

admin

Sep 06, 202503:02 PM

चंडीगढ़। पंजाब इन दिनों विनाशकारी बाढ़ की चपेट में है। जहां- जहां नजर जा रही है, वहां सिर्फ पानी ही दिखाई दे रहा है। इस भीषण बाढ़ से जहां अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों लोग बाढ़ में घिरे हुए हैं। जिनकों बचाने की जद्दोजहद जारी है। संकट की इस घडी में पीड़ितों के लिए इंडियन आर्मी उम्मीद की किरण बन गई है। सेना ने वीडियो के जरिए पंजाब की जनता को संकट में हौसला बनाए रखने का संदेश दिया है।

जख्मी लोगों को सुरक्षित निकालना हो, जरूरी सामान पहुंचाना हो या मुश्किल हालात में सैनिकों की तैनाती, हर मोर्चे पर सेना डटी हुई है। इतना ही नहीं सेना की टुकड़ी हेलिकॉप्टर की मदद से हर मुश्किल जगह पर पहुंचकर लोगों की मदद कर रही है। भारतीय सेना की वज्र कोर ने शनिवार को 4 स्थानों की वीडियो शेयर कीं, जिसमें जवान युद्धस्तर पर रेस्क्यू में जुटे थे। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बाढ़ का कहर, धुंधली दृष्टि, डूबे खेत और प्रचंड हवाएं हमें रोक नहीं सकतीं। घायलों को निकालना, सामान पहुंचाना, सैनिक तैनात करना और उम्मीद संग उड़ान, हमारे पंख मिशन के लिए हैं, सीमाओं के लिए नहीं।

पंजाब के सैकड़ों गांव जूझ रहे बाढ़ से

बता दें कि पंजाब के सैकड़ों गांव बाढ़ से जूझ रहे हैं। नदियां उफान पर हैं, जिससे हर जगह सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित किए जा चुके हैं। किसानों की फसल पूरी तरह जलमग्न है। अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, शनिवार को अमृतसर में कांग्रेस के नेताओं ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री भेजी। चार ट्रक राहत सामग्री से भरे हुए गांवों की ओर रवाना किए गए। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इन ट्रकों को हरी झंडी दिखाई।

पीड़ितों की मदद के लिए कांग्रेस ने भी बढ़ाया हाथ

पंजाब कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 1000 बैग चारा और 300 किटें उपलब्ध कराई हैं, जिनमें सभी आवश्यक वस्तुएं (आटा, दालें, साबुन, चावल और अन्य) शामिल हैं और अन्य राहत कार्य भी जारी रहेंगे। श्री खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए भूपेश बघेल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने साथियों के साथ एक गांव में पहुंचे और लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने बांध को मजबूत करने के लिए नकद राशि भी दी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder