Download App

Latest News

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026ः : लगातार 24वें मेजर के तीसरे राउंड में पहुंचीं वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी, ऐसा करने वाली बनी पहली महिला प्लेयरदुग्ध उत्पादकों के लिए खुशखबरी : मप्र में आकार ले रही पहली काॅपरेटिव सेक्टर की अत्याधुनिक प्रयोगशाला, उपभोक्ता करा सकेंगे दूध की जांच'एयरलिफ्ट' को 10 साल पूरे : ऐसी फिल्म जिसने याद दिलाया वो इतिहास, जिसे हम भूल गए थेकोई साधारण फल नहीं है सिंघाड़ा : बीपी और थायरॉइड की समस्या से निजात दिलाने में कारगरमैं कभी नहीं करता रेंज हिटिंग : कीवियों की कुटाई के बाद बोले अभिषेक, नेट सेशन में बनाता हूं योजना

जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा : डोडा में 200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों का बलिदान, 7 घायल, इनमें तीन हालत गंभीर

डोडा में 200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों का बलिदान, 7 घायल, इनमें तीन हालत गंभीर
a

admin

Jan 22, 202603:32 PM

डोडा। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां के डोडा जिले में सेना का एक वाहन फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा है। इस भीषण हादसे में जहां 10 जवानों की जान चली गई है। वहीं 7 घायल हुए हैं। जिन्हें बचाव दल और स्थानीय लोगों ने मिलकर खाईं से निकाला। वाहन में कुल 17 जवान सवार थे।

हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेटप्रूफ वाहन निकट के पोस्ट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 जवानों की जान चली गई है, जबकि अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन जवानों की हालत गंभीर

जानकारी पर सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। मौके से दस जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सात जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इसमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है।

हादसे की जांच शुरू

सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और घायल जवानों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder