Download App

Latest News

गणतंत्र दिवस पर नई उड़ान : लद्दाख स्काउट्स भारत में आइस हॉकी को नई पहचान दिलाने को तैयार टीम मुझसे यही चाहती है : कीवियों की धुनाई करने के बाद बोले अभिषेक, युवी का रिकार्ड तोड़ना नामुमकिन से ज्यादा, पर...पद्म भूषण अवार्ड मिलने पर इमोशनल हुईं प्लेबैक सिंगर : फैंस का अदा किया शुक्रिया, क्या कहा जानेंविश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर में गणतंत्र दिवस की धूम : राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगे बाबा महाकाल, रात में केसरिया लाइटों से जगमगाया मंदिर शिखरअंतरिक्ष की उड़ान को कर्तव्य पथ पर सम्मान : महामहिम ने शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से किया सम्मानित

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर में गणतंत्र दिवस की धूम : राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगे बाबा महाकाल, रात में केसरिया लाइटों से जगमगाया मंदिर शिखर

राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगे बाबा महाकाल, रात में केसरिया लाइटों से जगमगाया मंदिर शिखर
a

admin

Jan 26, 202612:08 PM

उज्जैन। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। देश के कोने-कोने में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है।

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। रात के समय मंदिर का शिखर केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटों से जगमगाया। यह सजावट देश के राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक है। शिखर पर बना ओम का प्रकाश चिन्ह श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा।

भस्मारती में बाबा का पंचामृत से हुआ अभिषेक

इसके साथ ही, प्रातःकाल होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया। विशेष पर्व के उपलक्ष्य में बाबा का भव्य और आकर्षक शृंगार किया गया, जिसमें सबसे खास रहा उनके मस्तक पर सुशोभित ‘तिरंगा तिलक’। राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगे बाबा के इस स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भस्म आरती के पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा महाआरती संपन्न की गई। इस दिव्य दर्शन से पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के साथ ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा।

महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती का विशेष महत्व

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती का विशेष धार्मिक और पौराणिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल निराकार स्वरूप में होते हैं, इसीलिए महिलाएं इस आरती में शामिल नहीं होती हैं। महिलाएं सिर पर घूंघट या ओढ़नी डालकर ही दर्शन करती हैं। इस परंपरा का मंदिर में सख्ती से पालन किया जाता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder