Download App

Latest News

पितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाने बहस तेज : आप सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा, कहा- केयरगिविंग सिर्फ मां की नहीं, पिता की भी जिम्मेदारीरूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मंदिर पहुंचीं Malaika Arora : Harsh Mehta संग तस्वीरें हुईं वायरलकाशी में मप्र-यूपी सम्मेलन आज : सीएम मोहन करेंगे शिरकत, कॉन्फ्रेंस का मकसद है खास, मंत्री और सीनियर अफसर भी लेंगे हिस्सामहाकाल मंदिरः विशाल आंखें, मूंछें और सौम्य मुस्कान... : बाबा के दिव्य शृंगार ने भक्तों का मोहा मन, अपने आराध्य का दर्शन पाने दिखे लालायित

महाकाल मंदिरः विशाल आंखें, मूंछें और सौम्य मुस्कान... : बाबा के दिव्य शृंगार ने भक्तों का मोहा मन, अपने आराध्य का दर्शन पाने दिखे लालायित

 बाबा के दिव्य शृंगार ने भक्तों का मोहा मन, अपने आराध्य का दर्शन पाने दिखे लालायित
a

admin

Mar 31, 202611:49 AM

उज्जैन। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर बाबा महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भस्म आरती में देश-विदेश श्रद्धालुओं का आगमन देखने के लिए मिला। सभी भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देर रात से लंबी लाइनों में कतारबद्ध थे और अपने अराध्य महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए लालायित दिखाई दे रहे थे।

भस्म आरती शुरू होते ही पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आ रहा था। भक्तों ने बड़े श्रद्धाभाव से अलौकिक भस्म लेपन और विशेष पूजन में हिस्सा लिया। नियमानुसार, सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के कपाट खोले गए। महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा पहले बाबा का जलाभिषेक और फिर पंचामृत से स्नान किया गया। इस पंचामृत में शुद्ध दूध, ताजा दही, देसी घी, शक्कर, शहद और विभिन्न फलों के रस का मिश्रण शामिल था। इसके बाद भस्म आरती का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बाबा को भस्म चढ़ाई गई और आरती उतारी गई। इसमें महाकाल भक्तों को निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

माथे पर सुशोभित हो रहा था भव्य त्रिपुंड

मंगलवार को श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का दिव्य शृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। बाबा महाकाल के विग्रह को अत्यंत मनोहारी रूप दिया गया, जिसमें उनकी विशाल आंखें, मूंछें और सौम्य मुस्कान देखते ही बन रही थी। उनके माथे पर चांदी का भव्य त्रिपुंड और पुष्प अर्पित किए गए। बेलपत्र, चंदन और ताजे फूलों की मालाओं से बाबा का शृंगार किया गया।

शृंगार में रंग-बिरंगे फूलों का किया गया उपयोग

शृंगार में विशेष रूप से गेंदे और गुलाब के रंग-बिरंगे फूलों का प्रयोग किया गया, जो भक्तों की अटूट श्रद्धा और समर्पण के प्रतीक हैं। इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन के पश्चात विधि-विधान से बाबा की कपूर आरती की गई और अंत में उन्हें विशेष भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने इस पवित्र आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दिव्य रूप का आनंद लिया। हर तरफ हर हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारे गूंज रहे थे। मंदिर का पूरा परिसर भक्ति भाव से भर गया था।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
महाकाल मंदिरः विशाल आंखें, मूंछें और सौम्य मुस्कान... : बाबा के दिव्य शृंगार ने भक्तों का मोहा मन, अपने आराध्य का दर्शन पाने दिखे लालायित