Download App

Latest News

भगवान सच में हैं बहुत दयालु : लगातार दूसरा टी-20 विश्व कप जीतने से गदगद बुमराह, बोले- मैं कभी पीछे नहीं छिपना चाहतामप्र की महिला आईएएस के फार्म हाउस में जुआ खेलने का मामला : थाना प्रभारी समेत 3 पर गिरी गाज, जानें क्या है इन पर आरोपआदित्य धर : पति के जन्मदिन पर यामी गौतम ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरेंयह लव जिहाद है या जवानी का इश्क... : महाकुंभ की चर्चित मोनालिसा ने मुस्लिम दोस्त से रचाई शादी, पिता पर लगाया गंभीर आरोप

संसद जाएंगे नितिन नवीन : भाजपा ने 10 राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, छग से लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा

भाजपा ने 10 राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, छग से लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा
a

admin

Mar 03, 202604:24 PM

नई दिल्ली। 10 राज्यों के 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारी तेज कर दी है। इतना ही नहीं पार्टी ने आज मंगलवार को 9 उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया है। इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम है। उन्हें बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। अब तक वे बिहार विधानसभा के सदस्य हैं और पटना की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इसके अलावा बिहार से शिवेश कुमार, पश्चिम बंगाल से पार्टी के दिग्गज नेता राजीव सिन्हा को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया गया है। वे इस समय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के सबसे बड़े चेहरों के तौर पर मैदान में हैं और जमकर पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। वहीं असम से तेरश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

9 मार्च तक नामांकन वापस ले सकेंगे उम्मीदवार

बता दें कि चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवारों के पास 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस लेने का विकल्प होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतपत्रों पर वरीयताएं अंकित करने के लिए केवल पूर्व-निर्धारित विशिष्टताओं वाले एकीकृत बैंगनी रंग के पेन ही मान्य होंगे, जो रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

लगातार अपना कद बढ़ा रहे नितिन नवीन

भाजपा ने जिस समय नितिन नवीन का नाम पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर आगे बढ़ाया था, लोग चैंक से गए थे। तब तक उनकी पहचान बिहार के एक क्षेत्र तक सीमित थी। लेकिन नितिन नवीन लगातार अपना कद बढ़ा रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह के बीच वे धीरे-धीरे अपनी राष्ट्रीय पहचान बनाने में सफल होते दिखाई दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के कूचा बिहार से उन्होंने पार्टी का प्रचार अभियान शुरू किया था। इसमें वे काफी आक्रामकता के साथ ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए दिखाई पड़े थे। उन्होंने जिस तरह बेहद आक्रामक शैली में ममता सरकार पर हमला बोला था, और जिस तरह उनके बयान सुर्खियां बन रहे हैं, यह बताता है कि वे बहुत तेजी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपनी स्वीकृति बढ़ा रहे हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder