Download App

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : BJP ने कांग्रेस में की सेंधमारी, तीन निलंबित पूर्व विधायकों को दिलाई पार्टी की सदस्यता, CM सरमा ने कही यह बातचोकर्स का दाग नहीं मिटा पाया दक्षिण अफ्रीका : कोच शुकरी कॉनराड ने हार को खूनी मार की दी संज्ञा, सराहा कीवी टीम कोमहाकालेश्वर मंदिरः : पवित्र भस्म आरती से बाबा महाकाल ने किया स्नान, दिव्य स्वरूप की एक झलक पाने उत्सुक दिखे भक्तबिहार की जनता चाहती है नीतीश को : सीएम के राज्यसभा जाने से दुखी जेडीयू कार्यकर्ता, सीएम हाउस के बाहर समर्थन में लगाए नारे राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने महाराष्ट्र से 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान, विनोद तावड़े और RPI नेता रामदास आठवले को उतारा मैदान में

असम विधानसभा चुनाव : BJP ने कांग्रेस में की सेंधमारी, तीन निलंबित पूर्व विधायकों को दिलाई पार्टी की सदस्यता, CM सरमा ने कही यह बात

BJP ने कांग्रेस में की सेंधमारी, तीन निलंबित पूर्व विधायकों को दिलाई पार्टी की सदस्यता, CM सरमा ने कही यह बात
a

admin

Mar 05, 202601:13 PM

गुवाहाटी। असम का यह चुनावी साल है। चुनाव से पहले राज्य में दलबदल का खेल शुरू हो गया है। राजनीतिक दल रूठे नेताओं को अपने पाले में लाकर एक-दूसरे झटका देने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए तीन निलंबित विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास और शशिकांत दास को भाजपा की सदस्यता दिला दी है। गुवाहाटी स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इससे पहले कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा भी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। लगातार हो रहे इन शामिलों से राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है और इसे चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक बड़ी राजनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा की नीतियां राज्य और देश के हित मेंः पूर्व कांग्रेस विधायक

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने कहा कि उनका भाजपा में आने का उद्देश्य असम और देश की सुरक्षा तथा विकास की दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर उन्हें लगा कि भाजपा की नीतियां राज्य और देश के हित में हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पार्टी ने अपनी विचारधारा में बदलाव नहीं किया तो आने वाले समय में कांग्रेस पूरी तरह कमजोर हो सकती है।

कांग्रेस विधायकों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के अहम दिन

इस घटनाक्रम पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तीन कांग्रेस विधायकों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण दिन है। सरमा ने कहा कि यह भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

सीएम सरमा ने एनडीए में सीट शेयरिंग पर भी दी जानकारी

सीएम सरमा ने आगामी चुनावों को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम गण परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और राभा हासोंग जौथा संग्राम समिति के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत पूरी हो चुकी है। हालांकि अंतिम मंजूरी केंद्रीय संसदीय समिति से मिलने के बाद ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिसमें दो से चार दिन का समय लग सकता है।

यह बोले केन्द्रीय पवित्रा मार्गेरिटा

वहीं केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने भी इस घटनाक्रम को भाजपा के लिए सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि केवल गुवाहाटी ही नहीं बल्कि पूरे असम के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग राजनीतिक दलों, विशेषकर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनके अनुसार, यह भाजपा की विचारधारा और नेतृत्व पर बढ़ते विश्वास का संकेत है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से पहले हो रहे ये दलबदल असम की राजनीति को नई दिशा दे सकते हैं और आने वाले दिनों में राज्य का राजनीतिक समीकरण और भी रोचक हो सकता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
असम विधानसभा चुनाव : BJP ने कांग्रेस में की सेंधमारी, तीन निलंबित पूर्व विधायकों को दिलाई पार्टी की सदस्यता, CM सरमा ने कही यह बात