Latest News
पटना। बिहार में महागठबंधन का सीएम फेस आरजेडी नेता तेजस्वी यादव होंगे। महागठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। जिसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा के सीनियर नेता ओर पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। साथ ही तेजस्वी के बेकग्राउंड को भ्रष्टाचार वाला भी बता दिया है। यही नहीं, तेजस्वी के जीरो टारलेंस के दावे पर रविशंकर प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी का मॉडल पहले से ही क्लियर है- होटल और नौकरी लो और जमीन दो।
भाजपा ने कहा कि महागठबंधन की ओर से जो संयुक्त प्रेस वार्ता की गई, उसके पीछे लगी तस्वीर पर भी मात्र एक नेता की तस्वीर थी। उसमें से भी राहुल गांधी गायब थे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने आज कथित तौर पर महागठबंधन की सरकार में कराए गए कार्यों का उल्लेख किया तो उन्हें बताना चाहिए कि उस समय आपका मुख्यमंत्री कौन था? आपके भ्रष्टाचार को देखकर ही नीतीश कुमार आपसे अलग हुए थे।
तेजस्वी भ्रष्टाचार की किस कहानी पर करते हैं विश्वास
उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए सवाल किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, वे भ्रष्टाचार की किस कहानी पर विश्वास करते हैं, खुद की या अपने पिताजी, माताजी और अपने सहयोगियों की? आज देश और राज्य को यह बताना जरूरी है कि तेजस्वी यादव के पिताजी और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को चारा घोटाले के चार मामलों में सजा हो चुकी है। 32 साल और पांच महीने की सजा हो चुकी है।
तेजस्वी के जीरो टारलेंस के दावे पर भी कसा तंज
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा करने पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पिताजी को 32 साल की सजा हो चुकी है। अलकतरा घोटाले में भी उनके अधिकारियों को सजा हो चुकी है। तेजस्वी यादव खुद भी 420 आईपीसी के आरोपी हैं। इसके अलावा भी उन पर कई मामलों में ट्रायल चल रहा है।
तेजस्वी का माॅडल पहले से ही क्लियर
उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव का मॉडल पहले से ही क्लियर है- होटल और नौकरी लो और जमीन दो। उन्होंने बिहार के लोगों को तेजस्वी यादव से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि जो इनका बैकग्राउंड है, वह भ्रष्टाचार वाला है। उनका कोई भी काम भ्रष्टाचार के बिना पूरा नहीं होता। तेजस्वी यादव की घोषणाओं को शुद्ध हवाबाजी करार देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद को जानती है।
Advertisement
Related Post