Download App

Latest News

पश्चिम बंगाल एसआईआर : चुनाव आयोग ने 46 लाख से अधिक फर्जी वोर किए चिन्हित, अब और उबलेगी सियासतमेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025 : स्विट्जरलैंड को रौंद क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अगला मुकाबला अब बेल्जियम सेआपरेशन सिंदूर : झूठे दावे से बाज नहीं आ रहे ट्रंप, फिर अलापा सीजफायर का रागअसम सरकार ने आम जनता को दी बड़ी राहत : लाखों परिवारों को अब 300 रुपए में मिलेगा एलपीजी सिलेंडरसाइक्लोन दित्वाह का तमिलनाडु में अब भी असर : झमाझम बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंदसीईसी ज्ञानेश कुमार देश का बढ़ाएंगे मानः : आज संभालेंगे इंटरनेशनल आईडीईए की वैश्विक अध्यक्षताभारत-अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आजः : टीम इंडिया की निगाहें रहेंगी यहां, रो-को से है बडी उम्मीद हिटमैन के नाम जुड़ सकता अनोखा रिकार्ड

दिल्ली एमसीसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित : 12 सीटों में से 7 पर जीती भाजपा, दो वार्डों में लगा झटका, जानें और दलों के हाल

Featured Image

Author : admin

Published : 03-Dec-2025 12:12 PM

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो गए हैं। नतीजों में भाजपा सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने 12 में से 7 सीटों पर भगवा लहराया है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की है। हालांकि इस चुनाव में भाजपा को 2 सीटों का नुकसान हुआ है।

जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें मुंडका, शालीमार बाग-ए, अशोक विहार, चांदनी चैक, चांदनी महल, द्वारका बी, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार ए, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। वार्ड नंबर 128 ढीचाऊं कलां वार्ड से भाजपा की रेखा रानी चुनाव जीती हैं। वार्ड 198 विनोद नगर से भाजपा की सरला चैधरी, वार्ड 65 अशोक विहार से वीणा असीजा, वार्ड 74 चांदनी चैक से सुमन कुमार गुप्ता और वार्ड 56 शालीमार बाग से भाजपा की अनीता जैन ने जीत हासिल की है।

संगम विहार वार्ड से जीते कांग्रेस प्रत्याशी

इसके अलावा वार्ड क्षेत्र चांदनी महल से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान चुनाव जीते। वहीं वार्ड 35 मुंडका से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अनिल लाकड़ा और वार्ड नंबर 164 दक्षिणपुरी वार्ड से आप उम्मीदवार रामस्वरूप कनौजिया ने चुनाव जीत लिया। इसके अलवा संगम विहार वार्ड 163 ए से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चैधरी ने जीत दर्ज कराई है। इस बार के उपचुनाव को दिल्ली के तीनों दलों (भाजपा, कांग्रेस और आप) ने बेहद अहम माना है, क्योंकि यह नतीजे राजधानी की राजनीति पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। चुनाव नतीजों में भाजपा अपनी जीत से उत्साहित है।

भाजपा के पास अभी 115 पार्षद

भाजपा के पास अभी तक 115 पार्षद, जबकि आप के पास 99, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 और कांग्रेस के पास 8 पार्षद थे। इस उपचुनाव में 7 सीटें मिलने के बाद भाजपा पार्षदों की संख्या 122 पहुंच हो गई है। वहीं आप के पार्षद बढ़कर 102 हो गए है। इसके अलावा कांग्रेस पार्षदों की संख्या 9 हो गई है।

टाइमलाइन अपडेट

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder