Download App

Latest News

मप्र एसआईआर को लेकर सिंघार ने खड़े किए गंभीर सवाल : राजधानी में ही अकेले ढाई से तीन लाख वोटरों के कटे नामअंडर-19 विश्व कप : भारत से टकराने से पहले घायल हुआ पाकिस्तान!, कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबलाशरीर को वज्र की तरह मजबूत बना देगी हीरा भस्म : कैंसर, गठिया और दिल से जुड़े रोगों में भी लाभकारीअमेरिका में आर्थिक संकट : फिर बन रही शटडाउन की स्थिति, ट्रंप के फेडरल बजट पास न करा पाने से बने ऐसे हालातढाई किलो के हाथ के साथ 5 किलो का दिल : 'बॉर्डर-2' की बीटीएस वीडियो में दिखा सनी देओल का अनदेखा पहलू

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की विदाई तय : दीदी पर बरसे भाजपा के चाणक्य, घुसपैठियों को लेकर भी शाह ने ममता पर किया वार

दीदी पर बरसे भाजपा के चाणक्य, घुसपैठियों को लेकर भी शाह ने ममता पर किया वार
a

admin

Jan 31, 202603:42 PM

कोलकाता। पश्चिम बंगाल का यह चुनावी साल है। चुनावों की घोषणा से पहले भाजपा नेताओं ने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे और एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है और साल 2026 राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

अमित शाह ने कहा कि इस बार बंगाल में सरकार बनाना सिर्फ पश्चिम बंगाल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बढ़ती जा रही है, वह अब केवल राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने जानबूझकर सीमा सुरक्षा को कमजोर किया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर फेंसिंग के लिए केंद्र सरकार जब जमीन मांगती रही, तब ममता बनर्जी जमीन देने से इनकार करती रहीं। इसके चलते सीमा पर फेंसिंग का काम पूरा नहीं हो सका।

घुसपैठियों को रोकने में नाकाम राज्य सरकार

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन और पुलिस घुसपैठियों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को न तो पटवारी रोकते हैं, न पुलिस, बल्कि उन्हें फर्जी दस्तावेज बनवाकर पूरे देश में भेजा जाता है। अमित शाह ने यह भी कहा कि जब संसद में उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था, तब तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इसका विरोध किया था।

शाह ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दिया हवाला

अमित शाह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि अब कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी इस बात को माना है कि ममता बनर्जी सरकार बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन देने में सहयोग नहीं कर रही थी। उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि बीएसएफ को तय समयसीमा के भीतर जमीन दी जाए ताकि सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके।

ममता के राज में महिलाएं नहीं सुरक्षित

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी माटी और मानुष का नारा देकर सत्ता में आई थीं, लेकिन आज महिलाएं असुरक्षित हैं, जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा है और आम लोग तृणमूल सिंडिकेट से परेशान हैं। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर माटी, मानुष और मातृभूमि की रक्षा करनी है, तो वंदे मातरम का सम्मान करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में इस बार सरकार बनाना सिर्फ राज्य के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य के लिए जरूरी है।

शाह ने जनता से किया सवाल

अमित शाह ने लोगों से सवाल किया कि घुसपैठ रोकनी चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैं कि केंद्र सरकार जिम्मेदार है, लेकिन सच्चाई यह है कि बॉर्डर फेंसिंग के लिए राज्य सरकार जमीन ही नहीं दे रही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद 45 दिनों के भीतर सीमा पर फेंसिंग का काम पूरा कर दिया जाएगा।

शाह ने दीदी को दी खुली चुनौती

अमित शाह ने ममता बनर्जी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की हिम्मत है, तो वे भ्रष्ट नेताओं को टिकट न देकर दिखाएं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा ममता बनर्जी कभी नहीं कर पाएंगी, क्योंकि अगर टिकट नहीं दिया गया, तो वही लोग उनके भतीजे का नाम उजागर कर देंगे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder