Latest News
दिल्ली में बड़ा हादसा : पंजाबी बस्ती में आधी रात भरभराकर ढही इमारत, रही राहत की की बात, 14 को निकाला सुरक्षित
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाबी बस्ती में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय इमारत खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना रात हादसा रात सुबह 2.52 बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पहले ही इस इमारत को खतरनाक घोषित कर रखा था। हादसे के बाद पास की एक इमारत में फंसे 14 लोगों को दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली फायर सर्विस की 5 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मलबे में दबे कई वाहन
इमारत के मलबे में कई वाहन दब गए हैं। दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटी हैं। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इमारत की जर्जर स्थिति इसके ढहने का प्रमुख कारण हो सकती है। प्रशासन ने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, और जांच जारी है।
शिकायत के बाद भी प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई
स्थानीय युवक ने बताया कि मकान मालिकों को दो महीने पहले ही बोला गया था कि बिल्डिंग को खाली कर दो, लेकिन इन लोगों ने बात नहीं मानी। रात को करीब 2.52 मिनट पर मैंने देखा कि बिल्डिंग हिल रही है। इसके बाद मैंने शोर मचाया और सभी को बताया कि बिल्डिंग गिरने वाली है। उसके बाद मैं खुद एक सेफ जगह पर जाकर खड़ा हुआ। एक महिला ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन की टीमों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इमारत की स्थिति को लेकर शिकायतें दी गई थीं। रात को यह बिल्डिंग गिर गई।
Advertisement
Related Post