Download App

Latest News

कमलनाथ की राह पर दिग्गी राजा : राज्यसभा में जाने की खातिर आएसएस की तारीफ!स्किल इंडिया स्कीम में 9,200 करोड़ का बड़ा घोटाला : कैग रिपोर्ट का हवाला दे नाथ ने केन्द्र सरकार को घेरा, कहा- गहरी हैं भ्रष्टाचार की जड़ेंबांग्लादेश : अल्पसंख्यकों पर हिंसा से दुखी कवि, ऐसे लोगों की चुप्पी पर को सुनाई खरी-खरी उन्नाव रेप केसः सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलीं कांग्रेस नेत्री : कई बेटियों के लिए आज भी जिंदा है उम्मीद की किरण, इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारीठाकुर बांके बिहारी मंदिर : 5 जनवरी तक वृंदावन आने से करें परहेज, प्रबंधन ने की भक्तों से की गुजारिश, नए साल में बढ़ सकती है भीड़बॉर्डर-2 के ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज : आइकॉनिक म्यूजिक के साथ ताजा हुईं पुरानी यादें, 23 जनवरी को आएगी परदे पर

ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में गुनगुनाई महामहिम : ज्ञान, संस्कृति और अस्मिता को संरक्षित रखने किया आह्वान

ज्ञान, संस्कृति और अस्मिता को संरक्षित रखने किया आह्वान
a

admin

Dec 29, 202503:19 PM

जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को जमशेदपुर के दौरे पर पहुंची। जहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले के करनडीह स्थित आदिवासी पूजास्थल दिशोम जाहेरथान परिसर में संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने परंपरागत ज्ञान, संस्कृति और अस्मिता को संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन से पहले राष्ट्रपति ने संथाली भाषा में करीब तीन मिनट तक पारंपरिक नेहोर गीत गाया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह प्रार्थना गीत उन्होंने बचपन में सीखा था, जिसमें जाहेर आयो (प्रकृति माता) से समाज को सदैव उजाले के मार्ग पर ले जाने की कामना की गई है। ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन और दिशोम जाहेरथान कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने संथाली भाषा में पूरा संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना उनके लिए भावनात्मक क्षण है, जहां अपने लोगों का प्रेम और इष्टदेवों का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ है।

संथाली लेखकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहना

आदिवासी समाज के स्वाभिमान और अस्तित्व की रक्षा में संथाली लेखकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आप अपने दैनिक जीवन से समय निकालकर ओल चिकी लिपि और संथाली भाषा के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू के अधूरे सपनों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत सरकार की ओर से ओलचिकी लिपि में संविधान के प्रकाशन को संथाली समाज को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

संथाली भाषा के उत्थान में अहम योगदान देने वाले 12 हुए सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात पर जोर दिया कि संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने के बाद यह आवश्यक है कि देश के नियम-कानून और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी संथाली भाषा में समाज के लोगों तक पहुंचे। समारोह में राष्ट्रपति ने संथाली भाषा और ओलचिकी लिपि के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 12 लोगों को सम्मानित किया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में गुनगुनाई महामहिम : ज्ञान, संस्कृति और अस्मिता को संरक्षित रखने किया आह्वान