Latest News

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों के बीच वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-2026 के खर्च के लिए 19,287 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश किया, जिस पर 23 चर्चा होगी। वहीं बुधवार को सरकार वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश करेगी। बजट का आकार 4.75 लाख करोड़ का रहने की उम्मीद है।
बजट पेश करने से मोहन सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण आकलन जारी किया है। जिसमें चैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। साल 2025-26 आर्थिक सर्वेक्षण आकलन में मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में ऊंची छलांग लगाई है। 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय - 1 लाख 69 हजार 50 होने का अनुमान है। पिछले साल 1 लाख 54 हजार 124 रुपए का आकलन था।
16 लाख 69 लाख 750 करोड़ अनुमानित
दरअसल विधानसभा में आज बजट पेश होने से पहले आर्थिक सर्वेक्षण आकलन जारी किया गया। जीएसडीपी में 11.14 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। 16 लाख 69 लाख 750 करोड़ अनुमानित है। पिछले साल का 15 लाख 2 हजार रुपए अनुमान था। राजकोषीय घाटा- 4.15 प्रतिशत से बढ़कर 4.66 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 62 हजार 434 से बढ़कर 78 हजार 902 करोड़ रहने का अनुमान।
Advertisement
