Download App

Latest News

इजराइल दौरा : प्रवासी भारतीयों के स्वागत से भावविभोर हुए पीएम मोदी, दृष्टिहीन गायिका की मनमोहन प्रस्तुति ने जीता दिलयादों में राष्ट्र ऋषि : जेपी की ढाल और आपातकाल का 'अंडरग्राउंड कमांडर'कूनो नेशनल पार्क में दिखा फॉरेस्ट ऑउलेट : विलुप्त प्रजाति का दिखना जैव विविधता संरक्षण के लिए शुभ संकेत, 1872 में खोजा गया था पहली बार3 करोड़ के बैंक ऋण घोटाले में ईओडबल्यू की एफआईआर : संपत्तियां बैंक में गिरवी रखवाकर आरोपियों ने की जालसाजी प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन : मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंदलीला मजूमदार जयंती विशेष : बच्चों को 'पाताल दीदी' जैसी रचना देने वाली रचनाकार, जो कहलाईं बाल साहित्य की जादूगरनी

मंत्रालय के मनमौजी कर्मचारियों पर नकेल कसने की तैयारी : सीएम ने सीएस और डीजीए को दिए सख्त निर्देश

सीएम ने सीएस और डीजीए को  दिए सख्त निर्देश
a

admin

Feb 26, 202602:25 PM

भोपाल। वल्लभ भवन में देर से आने और समय से पहले जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंत्रालय सहित प्रमुख शासकीय कार्यालयों में समयपालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष छापामार जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग को आदेशित किया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति, बायोमेट्रिक रिकॉर्ड, प्रवेश-निकास समय तथा अनधिकृत अनुपस्थिति का विस्तृत ब्योरा संकलित किया जाए।

निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल गठित कर दिए हैं। ये दल विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन सहित विभिन्न कार्यालयों में औचक निरीक्षण करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों को भी स्पष्ट कर दिया गया है कि वे अपने-अपने विभागों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जनता को उठानी पड़ती है परेशानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू होने के बावजूद कुछ अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होता है और जनता को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने दोहराया कि सरकारी सेवा का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है, इसलिए कार्यालय समय का कड़ाई से पालन अनिवार्य किया जाएगा।

नागरिकों से जुड़े कार्यों पर बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का मानना है कि पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध प्रशासन ही सुशासन की आधारशिला है। इसलिए सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा, अन्यथा कठोर प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मंत्रालय के मनमौजी कर्मचारियों पर नकेल कसने की तैयारी : सीएम ने सीएस और डीजीए को दिए सख्त निर्देश