Download App

Latest News

सेहत : चुपचाप पैर पसारती है ये आंत से जुड़ी बीमारी, लक्षणों को न करें अनदेखाआमिर के फैंस के लिए सरप्राइज : हैप्पी पटेल का ट्रेलर रिलीज, जासूस के दिलचस्प किरदार में छा गए वीर दासआाईबीएम ने बड़े अभियान का किया ऐलान : 2030 तक 50 लाख भारतीय युवाओं को एडवांस टेक्लोलाॅजी से करेगा प्रशिक्षितबीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स : रत्चानोक इंतानोन की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार, लीग स्टेज में चीन की हान यू को दी शिकस्तबलूच महिलाओं पर कहर ढा रही मुनीर की सेना : गायब होने के मामलों में एचआरसीबी ने जताई चिंता, कही यह बात

भारत अब हर चुनौती का सामना करने में सक्षम : आईएएस मीट में बोले सीएम मोहन, विवेकानंद के सपने को साकार कर रहे हैं पीएम

Featured Image

Author : admin

Published : 19-Dec-2025 04:40 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद का विचार था कि 21वीं सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज विवेकानंद जी का यह स्वप्न साकार होता दिख रहा है। वर्तमान में विश्व का हर देश भारत से मित्रता करना चाहता है। सीएम ने यह बात प्रशासन अकादमी में आयोजित म.प्र. आईएएस एसोसिएशन सर्विस मीट-2025 के शुभारंभ अवसर को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर सीएम को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा भारत

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब हर चुनौती और परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भूमिका के आधार पर ही भारत आज दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है। हमारे प्रशासनिक अधिकारी हर चुनौती का सामना करते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। भारत की अनेक विविधताओं के बीच आज देश में यह सेवा क्षेत्र मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

पटेल के प्रयासों से निर्मित हो सकी प्रशासनिक व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों के फलस्वरूप प्रशासनिक व्यवस्था निर्मित हो पाई। देश में राजाओं की सत्ता को प्रजातंत्र में बदलने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हमारे देश की संवैधानिक व्यवस्था में संघीय प्रणाली है और इस बीच प्रदेश के अधिकारियों ने केंद्र-राज्यों के साथ समन्वय करते हुए राज्य की बेहतर छवि बनाई है। मध्यप्रदेश एक प्रयोगशाला की तरह है, जहां कई क्षेत्रों में लगातार नवाचार हुए और इनमें से कई नवाचारों का देश-दुनिया में अनुसरण किया जा रहा है।

पीएम पहचानते हैं योग्यता और अनुभव के महत्व को

सीएम ने कहा कि पीएम योग्यता और अनुभव के महत्व को पहचानते हैं। इसी का परिणाम है कि सेवाकाल के बाद भी कई अधिकारियों के अनुभव का लाभ शासन व्यवस्था को मिल रहा है। प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारी सम्मान के हकदार हैं। प्रसन्नता का विषय है कि सभी अधिकारी एक परिवार की तरह हर कठिनाई से निकलने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

ऊर्जा से भरे युवा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के आधार

सीएम ने कहा कि प्रदेश में अनुभव से भरे हमारे वरिष्ठ अधिकारी और ऊर्जा से भरे हमारे युवा साथी विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के आधार हैं। उन्होंने कहा कि यह समय नीतियां बनाने और योजनाओं का क्रियान्वयन करने के साथ नवाचार को समझने, तकनीक को अपनाने और नागरिक की दृष्टि से सोचने का भी है। हमें सेवा कर पाने का अवसर सौभाग्य से मिलता है।

हमारी संस्कृति में नर सेवा को माना गया नारायण सेवा

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने यह सौभाग्य अपने कठिन परिश्रम से अर्जित किया है। हमारी संस्कृति में नर सेवा को नारायण सेवा माना गया है। आम आदमी के कष्टों का समाधान करने, उनकी समस्याओं की सुनवाई करने और सार्थक समाधान देने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सीएम ने कहा कि हमें प्रदेश के विकास के लिए अपना शत-प्रतिशत देने का संकल्प लेना होगा।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder