Download App

Latest News

सेहत : हानिकारक आधी रात में भोजन करना, मोटापा-तनाव की बनता है वजह अग्निपरीक्षा से तहलका मचाने आ रहे खेसारी लाल : रिलीज किया शानदार ट्रेलर, आकांक्षा पुरी के साथ जोरदार केमिस्ट्री ने फैंस को किया खुश

हमने दो वर्ष का खाका किया तैयार : बजट पर बोले सीएम मोहन, कर्ज पर चिल्ला रहे विपक्ष को भी दिखाया आइना

बजट पर बोले सीएम मोहन, कर्ज पर चिल्ला रहे विपक्ष को भी दिखाया आइना
a

admin

Feb 18, 202602:16 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को डॉ मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश किया वित्तीय वर्ष 2026 27 का बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है। इसमें किसान, महिला, युवा और गरीब पर केंद्रित बजट है। बजट पेश होने के बाद प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बजट के बारे चर्चा करते हुए कहा हमने 2027 तक लाडली बहनाओ को पैसे देने की बात कही है बो बंद नहीं होगी हमारे यहां वन संपदा पर्याप्त है।

हमारे यहां चीता परिवार भी बढ़ा है। हमने बजट में दो वर्ष का खाका तैयार किया है और हमारा आंकलन वर्ष 2047 को लेकर है किसानों को भी हम अनेक योजनाओं से कृषि को फायदे का सौदा बनाने की लगातार कोशिश कर रहे है। सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा जो 72 हजार करोड़ के कर्ज की बात हो रही है वह कर्ज अभी का नहीं है वो 1956 में जब मध्य प्रदेश बना था तब से है। साथ ही सीएम ने बजट से संबंधित अन्य बातों पर अपना पक्ष रखा।

सीएम डाॅ. यादव ने कहा कि देश का पहला रोलिंग बजट है। इस बजट में दो साल का खाका खींचा गया। उन्होंने यह भी बताया कि यह महिलाओं और अन्नदाताताओं के लिए यह समर्पित रहेगा। इस दौरान सीएम ने यह भी दावा किया 30 फीसदी ग्रोथ से राज्य आगे बढ़ रहा।

सीएम मोहन के बड़े ऐलान

किसी योजना को बंद नहीं कर रहे

2027 तक लाडली बहना की राशि बढ़ाएंगे

जो वादा किया है, उसे हम निभाएंगे

एक रुपये भी टेक्स नहीं बढ़ाया गया

जब से सरकार बनी, तब से कोई टैक्स नहीं बढ़ाया

कर को लेकर बेहतर प्रबंधन किया

रोजगार के लिये कई प्रावधान किये

देश में सबसे ज्यादा एमपी में पर्यटक आये

आने वाले समय में ये संख्या बढ़ेगी

हमारा चीता परिवार बढ़ रहा

जंगली भैंसे भी एमपी आ रहे हैं

ग्रामीण की सुरक्षा के लिए फेंसिंग की व्यवस्था कर रहे

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder