Download App

Latest News

मप्र भाजपाः अगले दो महीने में संगनात्मक दृष्टि से होंगे कई अहम फैसले : प्रदेश स्तरीय समितियों से लेकर मोर्चों की कार्यकारिणी तक का होगा गठनकांग्रेस जिलाध्यक्षों को ब्लॉक, वार्ड और ग्राम कमेटियां बनाने फ्रीहैंड : प्रदेश प्रभारी ने ली भोपाल संभाग के जिलों की बैठकटी20 विश्व कपः : अब तक भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, मगर गेंदबाजों ने किया निराश, अर्शदीप के पास है सुनहरा मौका

कंचनबाई की बहादुरी को सलाम : सीएम यादव ने परिवार को 4 लाख देने की घोषणा, मधुमक्खियों के हमले से 20 मासूमों को बचाने खुद दे दी थी जान

सीएम यादव ने परिवार को 4 लाख देने की घोषणा, मधुमक्खियों के हमले से 20 मासूमों को बचाने खुद दे दी थी जान
a

admin

Feb 06, 202612:14 PM

भोपाल। मप्र के नीमच जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के 20 बच्चों को मधुमक्खियों के हमले से बचाकर खुद जान गंवाने वाली महिला कंचनबाई मेघवाल के परिजनों को मध्यप्रदेश सरकार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परिवार को 4 लाख आर्थिक सहायत देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, नीमच जिले के ग्राम रानपुर में मधुमक्खियों के डंक से आंगनवाड़ी में कार्यरत बहन कंचन बाई मेघवाल जी का असमय निधन अत्यंत दुखद व हृदयविदारक है। प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है। इस घटना में मानवीय आधार पर मैंने कंचन बहन के परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। शांति।

कंचन बाई ने इस तरह बचाई बच्चों की जान

विगत सोमवार को आंगनवाड़ी में काफी बच्चे थे। केंद्र की सहायिका बाकी बच्चों को लेने गई थी। इसी दौरान वहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पास में ही स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष 45 वर्षीय कंचनबाई का घर है जो घर के पास मौजूद हैंडपंप पर कपड़े धो रही थीं। बच्चों पर हमला देख घर से दरी और कंबल लेकर दौड़ी और आनन-फानन सारे बच्चों को दरी और कंबल से घेरा बनाकर सुरक्षित किया। इस दौरान मधुमक्खियों ने कंचनबाई को काटा। इसके बाद डायल 112 से अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनका निधन हो गया। कंचन बाई अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। उनकी इस बहादुरी को सलाम किया जा रहा है और सरकार से परिवार को सहायता देने की मांग उठ रही है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder